आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है। वहीं बहुत से लोग वजन कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इतना ही नहीं हमने ऐसे बहुत से लोगों को भी देखा है जो अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से वजन कम किया है। दरअसल एक ऐसा ही मामला अमेरिका से भी आई है, जहां एक 56 साल की महिला ने अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से 22 किलो वजन घटाने के साथ-साथ शुगर को भी नियंत्रित कर लिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि महिला का नाम पगानो है। जब पगानो ने रिटायरमेंट ली, तो कुछ समय बाद उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा। शुरुआती दिनों में उन्होंने सोचा कि वजन कम हो जाएगा, लेकिन जैसे-जैसे वजन बढ़ता गया, उन्हें चिंता होने लगी। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मेनोपॉज के कारण ऐसा हो रहा है और कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा। लेकिन वजन के साथ उनकी शुगर भी बढ़ने लगी, और जब डॉक्टर से कोई ठोस समाधान नहीं मिला, तो पगानो ने खुद अपने तरीके से वजन कम करने की ठान ली।

कैसे किया पगानो ने अपना कायाकल्प

पगानो ने वजन घटाने और शुगर नियंत्रित करने के लिए 5 खास फॉर्मूले अपनाए, जिनसे उन्होंने न केवल 22 किलो वजन घटाया बल्कि ब्लड शुगर को भी नियंत्रण में रखा। आइए जानते हैं ये 5 फॉर्मूले:

कार्बोहाइड्रेट की कमी

पगानो को पाश्ता बेहद पसंद था, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए बाहर का पाश्ता छोड़ दिया। उन्होंने पैकेज्ड फूड और अन्य अनहेल्दी चीजों से खुद को दूर कर लिया। घर पर बिना रिफाइंड आटे से पाश्ता बनाकर खाने लगीं। साथ ही फ्रूट जेली की जगह ब्लूबेरी, रास्पबेरी और हरी सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया।

प्रोटीन का बढ़ा सेवन

पगानो ने अपनी डाइट में सबसे ज्यादा प्रोटीन को अहमियत दी। उन्होंने प्रोटीन के साथ फाइबर और कम से कम स्टार्च का सेवन किया। फाइबर, ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को कम करता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

पगानो ने इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाई और 14 घंटे तक उपवास रखा। वह शाम 5 बजे तक खाना खा लेती थीं, जिससे उन्हें अच्छी नींद आती थी। इस फास्टिंग के चलते उनका ब्लड शुगर सामान्य हो गया और रात में देर से खाना छोड़ दिया।

डाइट में बदलाव

पगानो ने अपनी डाइट में बेरबेरीन फल को शामिल किया, जो एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया और प्रोसेस्ड व जंक फूड को पूरी तरह से छोड़ दिया।

नियमित एक्सरसाइज

पगानो ने हर दिन 10 हजार कदम वॉकिंग और 15 मिनट की रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को अपने रूटीन में शामिल किया। रेजिस्टेंस ट्रेनिंग से न केवल मसल्स मजबूत होते हैं, बल्कि वजन कम करने में मदद मिलती है।

इन 5 फॉर्मूलों को अपनाकर पगानो ने 22 किलो वजन घटाने और शुगर नियंत्रित करने में सफलता पाई। अगर 56 साल की पगानो ऐसा कर सकती हैं, तो आप भी इन उपायों को अपनाकर अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *