चाय जिसके बिना भारत में बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती हैं। फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी, चाय पीना कभी नहीं भूलते है। लेकिन अगर आप बहुत ही ज्यादा माता में चाय पीते हैं तो आप सावधान हो जाएँ। दरअसल भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारतीयों के लिए डाइट से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन गाइडलाइंस में हेल्दी जीवन के साथ विभिन्न हेल्दी डाइट पर जोर दिया गया है। बता दें एडवाइजरी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के रीसर्च विंग मेडिकल पैनल के मुताबिक चाय और कॉफी का सेवन लिमिटेड मात्रा में करना ही हेल्थ के लिए ठीक माना गया है।

कैफीन बहुत अधिक मात्रा में होता है

आपको बता दें चाय हो या कॉफी, दोनों को ही भारत की एक बड़ी आबादी बहुत ही शौक से पीती है। वहीँ ICMR ने लोगों को खाना खाने से पहले और बाद में इसका सेवन करने से बचने के लिए कहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि चाय और कॉफी में ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है, जो की मानव शरीर के नर्वस सिस्टम को इफेक्ट करता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने पूरी तरह से इसके सेवन के लिए मना नहीं किया है, लेकिन फिर भी कैफीन की मात्रा से सावधान रहने के लिए चेतावनी जारी की है।

आयरन की हो सकती है

वैज्ञानिकों के मुताबिक एक कप कॉफी में 80-120 मिलीग्राम और इंस्टेंट कॉफी में 50-65 मिलीग्राम कैफीन पाया जाता है। वहीं चाय में 30-65 मिलीग्राम कैफीन होता है।  दरअसल 300 मिलीग्राम कैफीन एक व्यक्ति एक दिन में बर्दाश्त कर सकता हैं। लेकिन इससे अधिक लेने पर शरीर के लिए नुकसानदायक है। वहीँ वैज्ञानिकों का कहना है कि व्यक्ति को खाना खाने से कम से कम एक घंटे पहले और बाद में कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए।  ऐसा इसलिए, क्योंकि कॉफी और चाय में टैनिन नामक यौगिक होता है, इसके सेवन से शरीर में आयरन का प्रोडक्शन कम होने लगता है।

टैनिन क्या होता है

टैनिन का मतलब है कि आपने जो आहार लिया है, ये उससे मिलने वाले आयरन की मात्रा को कम करने का काम करता है। ये व्यक्ति के पाचन तंत्र में भी रूकावट बनता है। इससे शरीर में खून में आयरन सही से नही जा पता है और आयरन हीमोग्लोबिन बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है।

चाय पीने के नुकसान

आयरन की कमी होने से व्यक्ति को शरीर में एनीमिया होने का खतरा रहता है। इसके कारण शरीर में थकाम महसूस होती है, सांस फूलती है, बार बार सिरदर्द होता है, हार्ट बीट तेज होने लगती है, त्वचा पीली पड़ जाती है। वहीँ बाल भी खूब झड़ते हैं। इसे अलावा बिना दूध वाली चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बिना दूध की चाय पीने से पेट के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *