प्रेग्नेंसी के दौरान अल्ट्रासाउंड एक जरुरी जांच है। इससे डॉक्टर को यह पता चलता है कि बच्चा ठीक से बढ़ पा रहा है या नहीं लेकिन इस दौरान कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवानी चाहिए और क्या इसे बार-बार करवाना सही रहता है या फिर मां और बच्चे दोनों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कितनी बार अल्ट्रासाउंड करवानी चाहिए।

2-3 बार करवाएं अल्ट्रासाउंड

प्रेग्नेंसी के दौरान आमतौर पर 2 से 3 बार अल्ट्रासाउंड करवाना काफी होता है। पहला अल्ट्रासाउंड प्रेग्नेंसी के शुरुआती 6-8 हफ्तों में किया जाता है, इससे यह पता चलता है कि गर्भ में बच्चा सही तरीके से बढ़ रहा है और सब कुछ सामान्य है। इस समय अल्ट्रासाउंड से यह भी देखा जाता है कि गर्भाशय में कहीं कोई समस्या तो नहीं है।

इस समय होती है दूसरी अल्ट्रासाउंड

दूसरी अल्ट्रासाउंड करीब 18-22 हफ्तों के बीच में होती है, जिसे अनॉमली स्कैन कहते हैं। इस स्कैन से यह पता चलता है कि बच्चे के सभी अंग ठीक से विकसित हो रहे हैं या नहीं, यह बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसमें बच्चे के शारीरिक विकास की पूरी जानकारी मिलती है और यदि कोई समस्या हो तो उसे समय पर पहचाना जा सके।

इस समय होती है तीसरी अल्ट्रासाउंड

तीसरी अल्ट्रासाउंड 32-36 हफ्तों के बीच होती है। इस अल्ट्रासाउंड से बच्चे का वजन, विकास और गर्भ में उसकी स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है। इससे डॉक्टरों को यह समझने में मदद मिलती है कि बच्चा सही पोजिशन में है या नहीं और डिलीवरी के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए। इन तीन अल्ट्रासाउंड्स से प्रेग्नेंसी की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाती है और मां और बच्चे की हेल्थ का ध्यान भी रखा जाता है।

ज्यादा अल्ट्रासाउंड करवाने के नुकसान

अनावश्यक तनाव

बार-बार अल्ट्रासाउंड करवाने से माता-पिता में चिंता और तनाव बढ़ सकता है, खासकर यदि हर बार कोई नई समस्या बताई जाए।

खर्चे का बोझ

बार-बार अल्ट्रासाउंड करवाना महंगा भी हो सकता है, जो वित्तीय रूप से भी बोझ डाल सकता है।

गर्भ में बच्चे पर असर

अत्यधिक अल्ट्रासाउंड करवाने से बच्चे के विकास पर भी असर पड़ सकता है, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अल्ट्रासाउंड की तरंगे, अगर बहुत बार और लंबे समय तक इस्तेमाल की जाएं, तो यह बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान अल्ट्रासाउंड बहुत जरूरी होती है, लेकिन इसे सिर्फ डॉक्टर की सलाह और सही समय पर ही करवाना चाहिए। यदि आपकी प्रेग्नेंसी सामान्य है और डॉक्टर ने कोई खास जांच नहीं बताई है तो 2-3 अल्ट्रासाउंड काफी होते हैं। बार-बार अल्ट्रासाउंड करवाने से बचें और हमेशा डॉक्टर से सलाह लें ताकि आपकी और आपके बच्चे की सेहत अच्छी बनी रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *