खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते इन दिनों कार्डियक अरेस्ट की समस्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करने के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सदस्यों ने बीएनएस प्रोग्राम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम D A V आयुर्वेदिक कॉलेज में हुआ। इस प्रोग्राम में डॉ. मुकेश ने बीएनएस की तकनीक के बारे में सिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धनवंतरी पूजन के साथ हुई। ये वर्कशॉप जालंधर के मशहूर डॉक्टर मुकेश गुप्ता जी ने नीमा की हर महीने होने वाले सेमिनार में नीमा सदस्यों के लिए रखी गई। मीटिंग की शुरुआत प्रधान डॉ सतबीर सिंह ने आए हुए सदस्यों के स्वागत के साथ की।

10 लाख लोग sudden cardiac arrest से गंवाते हैं जान
इस प्रोग्राम के दौरान डॉ. मुकेश ने बताया कि भारत में हर साल लगभग 10 लाख लोग sudden cardiac arrest के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे का कारण है कि उन्हें समय से डॉक्टरी इलाज नहीं मिल पाता। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. सूद ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम अक्सर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में नीमा प्रेसिडेंट के अध्यक्ष डॉ. परविदंर बजाज ने भी इसकी सराहना की।

स्मृति चिन्ह देकर किा गया सम्मानित
इस वर्कशॉप के खत्म होने के बाद डॉ मुकेश गुप्ता, D A V आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सूद को तथा डॉ. अनील नागरथ को जिन्होंने इस कार्यक्रम को करने मे मुख्य भूमिका निभाई थी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

