लोग अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। चेहरे पर कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स लगाते हैं लेकिन फिर भी चेहरा चमक नहीं पाता। वहीं दूसरी ओर ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चेहरे पर एलोवेरा भी इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा स्किन की खूबसूरती तो बढ़ाता है लेकिन यदि आप सारी रात इसे त्वचा पर लगाते हैं तो इससे नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एलोवेरा आपकी स्किन को कैसे नुकसान पहुंचाएगा।
स्किन रहेगी हाइड्रेट
यदि आप रोजाना रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाते हैं तो इससे स्किन को कई फायदे हो सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को हाइड्रेट रहने में भी मदद मिलेगी।
झुर्रियां और मुहांसे होंगे दूर
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से त्वचा की झुर्रियां और मुहांसे भी कम होते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

पैच टेस्ट कर लें
एलोवेरा जेल को रात भर चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें क्योंकि कुछ लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी हो सकती है।
एलर्जिक रिएक्शन
यदि आप अपने चेहरे पर किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से बचें। इससे आपको चेहरे पर रिएक्शन भी हो सकता है।

