प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी नहीं होनी चाहिए। इससे महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मेंटल-फिजिकल ग्रोथ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके शरीर में खून की कमी न हो। खून की कमी एनीमिया की ओर इशारा करती है। यह एक खतरनाक रोग है। आयरन की कमी होने पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी में एनीमिया हो सकता है। एनीमिया होने के कारण महिला के मिसकैरेज होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। यहां तक कि एनीमिया के कारण से प्रीटर्म डिलीवरी और बच्चे के अंडरवेट होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो एनीमिया के कारण से महिला पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार भी हो सकती है। ऐसे में बहुत जरुरी है कि महिलाएं इस दौरान अपने शरीर में खून की कमी न होने दें। खून की कमी से बचने के लिए आप डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में आप ऐसा क्या खा सकते हैं जिससे खून की मात्रा बढ़ेगी।

आयरन रिच फूड

प्रेग्नेंसी में ब्लड काउंट्स बढ़ाने के लिए आप आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी आयरन की मदद से पूरी शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई करती है। आपको बता दें कि आयरन एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जिसे आपका शरीर खुद नहीं बना सकता। इसके लिए आपको अपनी डाइट में आयरन युक्त आहार शामिल करना चाहिए। आयरन रिच फूड के लिए आप कई चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकत हैं जैसे अंडा, मछली, चिकन, बीन्स, दालें, ग्रेन आदि। बस इस बात का ध्यान रखें कि मीट से मिला आयरन शरीर के द्वारा आसानी से अब्जॉर्ब कर लिया जाता है। वहीं सब्जियों से मिला आयरन शरीर देर से एब्जॉर्ब करती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान यदि किसी को एनीमिया हो तो उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही मीट प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए।

फॉलिक एसिड

प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को फोलेट का सेवन भी जरूर करना चाहिए। यह एक तरह का विटामिन-बी होता है यह पोषक तत्व कई तरह की खाने की चीजों में पाया जाता है। याद रखें कि फोलेट की मदद से ही आपकी बॉडी न्यू ब्लड सेल्स और डीएनए बनाने का काम करती है। डीएनए एक तरह का जेनेटिक मेटीरियल होता है जो कि सेल्स में मौजूद होता है। फोलेट की शरीर से आपूर्ति के लिए आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, सिट्रस फ्रूट, बीन्स, मटर, अंडे और सी-फूड शामिल कर सकते हैं।

विटामिन-सी

एक्सपर्ट्स की मानें, तो आयरन को एब्जॉर्ब करने के लिए बॉडी में विटामिन-सी का होना बहुत जरूरी है। आयरन बॉडी में हीमोग्लोबिन के स्तर को मैनेज करता है, जिससे एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। यही नहीं विटामिन-सी का सेवन करने से शरीर में ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में सही ब्लड फ्लो का होना जरूरी है। इससे प्लेसेंटा के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु के सभी जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं। इसलिए, आप अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फल जैसे सिट्रस फ्रूट, नींबू और संतरा आदि शामिल कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *