चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही कई तरह के मंहगे प्रोडक्टस इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की भी मदद लेते हैं लेकिन फिर भी चेहरे पर निखार नहीं आ पाता। धूप-धूल मिट्टी और प्रदूषण के चलते चेहरे का निखार भी छिन जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
फेस शीट मास्क के फायदे
यह मास्क इन दिनों काफी प्रचलित हो रहा है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करके अपने चेहरे को चमकदार भी बना रहे हैं। फेस शीट मास्क एक पतली कपड़े जैसे धातु होते है जो चेहरे के आकार जैसी नजर आती है। इस शीट को एसेंस में डुबोया जाता है जो त्वचा को पोषण देने वाले तत्वों से भरपूर होता है। आप इस शीट को अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मास्क त्वचा को गहराई से पोषण देने और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

स्किन रहेगी हाइड्रेट
यह मास्क त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी बेहद फायदेमंद माना गया है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। यही नहीं शीट मास्क त्वचा को शांत करता है, सूजन को कम करता है, स्किन को तरोताजा रखता है और पिंपल्स, दाग धब्बों को भी दूर रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन से झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
. चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
. फिर बाद में चेहरे पर टोनर लगाएं और फिर शीट मास्क को पैकेट से निकालकर अपने चेहरे पर लगा लें।
. 15 से 20 मिनट तक मास्क अपने चेहरे पर लगा रहने दे, उसके बाद चेहरे से शीट मास्क हटाकर चेहरा धो लें।

. फिर अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
इस बात का रखें ध्यान
हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर आप शीट मास्क लगा सकते हैं। शीट मास्क को हमेशा साफ हाथों से ही लगाएं। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
