वैसे तो आमतौर पर महिलाओं के निपल्स में बाल नहीं होते। ऐसा बहुत कम मामलों में देखा जाता है कि महिलाओं के निपल्स में बाल हो गए हैं। जाहिर है,कि कई महिलाओं के लिए यह चिंता का विषय भी हो सकता है। कुछ महिलाओं को यह किसी बीमारी या फिर गंभीर मेडिकल कंडीशन का भी लक्षण लग सकता है। कई महिलाएं तो निपल्स में बाल को लेकर इतनी ज्यादा शर्म महसूस करती हैं कि वे इस संबंध में डॉक्टर से मिलने तक में हिचकिचाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह भले ही असामान्य स्थिति है। लेकिन, इस संबंध में अपना सही उपचार कराना बहुत जरूरी है। इसके लिए, इस समस्या का कारण भी पता होना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यही बताते हैं कि आखिर निपल्स में बाल क्यों हो जाते हैं और इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।
निपल्स में बाल होने के कारण
एक्सपर्ट्स की मानें तो कई महिलाओं के निपल्स में बाल होते हैं। इसके पीछे कई तरह के कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे महिलाओं के शरीर में अगर हार्मोनल उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा हो तो यह समस्या हो सकती है। निपल्स के आसपास उभरा हुआ और डार्क हिस्सा जिसे हम एरियोला कहते हैं, वहां हेयर फॉलिकल्स होते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण वहां से बाल निकल आते हैं। इस तरह के बदलाव अक्सर प्यूबर्टी, मेनोपॉज और प्रेग्नेंसी में दिख सकते हैं। वहीं, यदि किसी महिला में मेल हार्मोन जैसे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, तो भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई मेडिकल कंडीशन जैसे पीसीओएस भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर महिला लंबे समय से किसी दवा का सेवन कर रही है, तो उसके नेगेटिव प्रभाव के कारण भी महिला को इस तरह की समस्या हो सकती है।
निपल्स से बाल रिमूव करने के लिए क्या करें?
इस तरह की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले इसका कारण जानना जरुरी है। यदि हार्मोनल परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है, तो महिलाएं हार्मोनल ट्रीटमेंट भी करवा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को हार्मोन बैलेंस करने के लिए भी मेडिसिन दी जाती है। जैसे बर्थ कंट्रोल पिल, इसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन हार्मोन होता है। इनसे निपल्स हेयर का ट्रीटमेंट किया जा सकता है। वहीं, महिलाएं चाहें, तो वैक्सिंग, लेजर या शेविंग आदि करके भी इस तरह की परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
बाल रिमूव करने के तरीके
. निपल्स के बाल रिमूव करने के लिए आप कई तरह के उपाय घर में अपना सकते हैं, लेकिन इस संबंध में सावधानी बरतना जरूरी है।

. अगर आप निपल्स के बाल निकालने के लिए शेविंग कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि स्किन में कट न लगे। हमेशा अच्छी क्वालिटी का रेजर ही खरीदें। इन दिनों मार्केट में सेंसिटिव स्किन को ध्यान में रखते हुए कई रेजर डिजाइन किए हैं। इन्हीं में से एक आप चुन सकती हैं।
. कुछ महिलाएं बाल निकालने के लिए प्लकर का इस्तेमाल करती हैं लेकिन ध्यान रखें कि प्लकर की मदद से बाल रिमूव करना आसान हो सकता है। लेकिन, इसकी वजह से बाल तोड़ की समस्या हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि इस विकल्प को चुनें।
. निपल्स के बालों को पूरी तरह रिमूव करने के बजाय आप उसे ट्रिम भी कर सकती हैं। ट्रिम करने के लिए छोटे सीजर की जरूरत आपको पड़ेगी। हां, ट्रिम करते समय ब्रेस्ट स्किन का ख्याल रखें कि कट न लगे। कट लगने से आपको जलन का एहसास हो सकता है।
