कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जिन्हें हम देख नहीं सकते हैं लेकिन ये बैक्टीरिया हमारे चारों ओर हैं। बस इतना ही नहीं ये ऐसी जगहों पर भी रह रहे हैं जहां आप लोग सोच भी नहीं सकते, उन्हीं जगहों में से एक है माइक्रोवेव। जी, हां माइक्रोवेव में भी बैक्टीरिया का घर होता है। एक हाल ही के अध्ययन में कुछ ऐसी ही चीजें सामने आई हैं। स्पेन के रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि आपके माइक्रोवेव में बैक्टीरिया की छिपी हुई दुनिया हो सकती है।

30 अलग-अलग माइक्रोवेव से लिए गए सैंपल

फ्रंटियर्स इन माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुए इस हालिया अध्ययन में इस चीज का खुलासा हुआ है। स्टडी में घरों, ऑफिस और लैब सहित अलग-अलग सेटिंग्स से माइक्रोवेव में रहने वाले बैक्टीरिया पर गौर किया गया। स्पेन के शोधकर्ताओं ने 30 अलग-अलग माइक्रोवेव से सैंपल लिए। इस स्टडी में माइक्रोवेव में अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरिया का भी पता चला है कुल मिलाकर, उन्होंने 747 प्रकार के जीवाणुओं की पहचान की है, जिसमें फर्मिक्यूट्स, एक्टिनोबैक्टीरिया और प्रोटीओबैक्टीरिया नाम के बैक्टीरिया का पता चला है। घरेलू और शेयरिंग माइक्रोवेव में पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे हाथों और रसोई की परतों पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया के जैसे ही हैं ऐसे में इससे पता चलता है कि माइक्रोवेव की रेडिएशन में भी ये बैक्टीरिया जिन्दा रह सकते हैं।

माइक्रोवेव भी नहीं है सेफ

हम अक्सर यही सोचते हैं की माइक्रोवेव के इतने गर्म तापमान में बैक्टीरिया नहीं रह सकते, लेकिन माइक्रोवेव में जो बैक्टीरिया होते हैं वे इस तापमान के प्रति अनुकूल हो गए हैं। यानी उन्होंने इस तापमान को एडाप्ट कर लिया है। थर्मल शॉक, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन, माइक्रोवेव के अंदर के सूखेपन से भी इन बैक्टीरिया को फर्क नहीं पड़ता अब उन्हें इसमें रहने की आदत हो गई है। इसका मतलब यही है कि जब बैक्टीरिया की बात आती है तो माइक्रोवेव रसोई की दूसरी सतहों की तुलना में ज्यादा साफ नहीं होते हैं। आपकी रसोई के किसी भी दूसरे हिस्से की तरह, उन्हें भी नियमित रूप से साफ करना चाहिए।

माइक्रोवेव को साफ रखें

अपने माइक्रोवेव में बैक्टीरिया के खतरे को कम करने और इसे साफ रखने के लिए आप कुछ सुझावों को अपना सकते हैं।

.अपने माइक्रोवेव को नियमित तौर पर साफ करने के लिए पतला ब्लीच का घोल या कीटाणुनाशक स्प्रे का उपयोग करें। यह मौजूद किसी भी बैक्टीरिया को मारने में मदद करेगा।

. अपने माइक्रोवेव का उपयोग करने के बाद, अंदर से उसे एक गीले कपड़े से पोंछ लें।

. अगर आपके माइक्रोवेव में कुछ खाना गिर गया है, तो उसे जल्दी साफ करें।

. हमेशा ऐसे कंटेनरों का प्रयोग करें जो माइक्रोवेव के उपयोग के लिए सुरक्षित हों।

. अपने माइक्रोवेव में भोजन की मात्रा ज्यादा न रखें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *