इन दिनों पेरिस ओलंपिक चल रहा है और खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते दिख रहे हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के साथ आश्चर्यजनक घटनाएं भी हो रही हैं। जहां पहले पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन के कारण ओलंपिक से बाहर होना पड़ा वहीं पहलवान अमन सेहरावत ने एक रात में 4.5 किलो वजन कम कर पेरिस ओलंपिक 2024 में 57 किलोग्राम भार में ब्रॉन्ज मैडल जीता है। तो चलिए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि पहलवान इतने कम समय में कैसे वजन कम किया है।
वजन बढ़ना और घटना करता है बॉडी पर डिपेंड
जिम संचालक विराट खरे का कहना है कि वजन घटाना और बढ़ाना दोनों ही पहलवान के शरीर पर निर्भर करता है। बढ़े हुए वजन को तेजी से कम किया जा सकता है लेकिन वह सिर्फ एक्सपर्ट ही कर सकते हैं। वहीं अमन सेहरावत के केस में भी यही हुआ है। एक्सपर्ट ने पूरी रात एक्सरसाइज और टेक्निकल चीजों के जरिए अमन का वेट कम किया है। उन्होंने पानी तक नहीं पिया अक्सर यही देखा गया है कि पहलवान को किसी भी कंपटीशन या चैंपियनशिप से पहले जल्दी वेट लॉस करना होता है तो वह मसल्स लॉस करते हैं। फास्टिंग का सहारा लेते हैं वह पूरे दिन पूरी रात कुछ भी नहीं खाते हैं यहां तक कि पानी तक भी नहीं पीते हैं। शरीर उनके मसल्स से एनर्जी लेता है जिससे तेजी से वजन कम होता है।

10 घंटे में 4.5 किलो वजन हुआ कम
ओलपिंक में सबसे बड़ा टास्क पहलवानों के लिए वजन को लेकर ही था क्योंकि विनेश फोगाट का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें सिर्फ 100 ग्राम से डिसक्वालीफाई कर दिया गया लेकिन यहां तो अमन सेहरावत का 4.5 ग्राम वजन बढ़ चुका था। मेडल मैच से पहले अमन को रात भर अपना वजन कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ी तब जाकर उनका वजन कंट्रोल में आया और वह ब्रॉन्ज मैडल के लिए मैच को क्वालीफाई कर पाए। अब दुनिया की शान बन चुके देश का नाम रोशन कर चुके पहलवान अमन उनके साथ भी वजन को लेकर बड़ा विवाद हो सकता था लेकिन रात भर लगभग 10 घंटे की कड़ी मेहनत के चलते कोच की निगरानी में उन्होंने 4.5 किलो वजन कम किया।
ऐसे कम किया वजन
मैट सेशन
वेट लॉस की शुरुआत अमन के 1.5 घंटे के मैट सेशन के साथ हुई। जहां अमन अपने दो बड़े कोचों की निगरानी में खड़े होकर कुश्ती करने में लगे रहे।
हॉट-बाथ सेशन
इसके बाद उन्होंने पसीना बहाने और वजन कम करने में मदद करने के लिए 1 घंटे का हॉट-बाथ सेशन
भी लिया।

जिम सेशन
सुबह 12:30 बजे वह जिम गए। पसीने को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ट्रेडमिल पर बिना रुके 1 घंटे तक दौड़ लगाई।
छोटा ब्रेक
ट्रेडमिल सेशन के बाद उन्होंने 30 मिनट का ब्रेक भी लिया।
सौना सेशन
ब्रेक के बाद अमन ने वजन कम करना जारी रखा। उसके लिए उन्होंने 5 मिनट के पांच सौना सेशन किए।
मसाज और जॉगिंग
इन सबके बाद भी तय सीमा से 900 ग्राम उनका वजन ज्यादा था। उन्होंने अपने कोच की सलाह के अनुसार मालिश की और फिर हल्की जॉगिंग भी की।

रनिंग सेशन
इसके बाद अमन ने 15 मिनट के पांच रनिंग सेशन पूरे किए। सुबह 4:30 बजे तक उनका वजन 56.9 किलोग्राम था यानी की तय सीमा से 100 ग्राम कम।
हाइड्रेशन
इस एक्टिविटी के दौरान उन्होंने नींबू और शहद के साथ गुनगुना पानी और थोड़ी सी कॉफी पी।
नो स्लीप
वजन घटाने के बाद अमन को नींद नहीं आई और वह वजन कम होने तक एक्टिव रहे।
