देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी सादगी के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन होने के बाद भी उनका रहन-सहन और खान-पान बहुत देसी और सिंपल है। मुकेश अंबानी गुजरात के रहने वाले हैं और उन्हें गुजराती खान-पान बहुत अच्छा लगता है। कुछ समय पहले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी वारणासी भी गई थी जहां उन्होंने वाराणसी की मशहूर चाट का मजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने वहां के लोकल लोगों के साथ बातचीत करते हुए बातों ही बातों में अपने पति मुकेश अंबानी के पसंदीदा स्नैक्स के बारे में भी बताया।
गुजराती स्नैक खाने के शौकीन है मुकेश
नीता अंबानी ने बताया था कि उनके पति मुकेश अंबानी अपने खान-पान के मामले में काफी सख्त हैं। वह घर का बना हेल्दी खाना ही खाते हैं। हफ्ते में एक बार ही वह बाहर का खाना खाते हैं। इसके अलावा नीता ने बताया कि मुकेश को गुजराती स्नैक पनकी बहुत पसंद है। यह चावल के आटे के साथ बनाई जाती है। पनकी में मेथी के पत्ते और हल्दी भी डाली जाती है। खास बात तो यह है कि ये स्नैक केले के पत्तों में बनाया जाता है इसमें एक तरह का नैचुरल अरोमा उभरकर आता है। पनकी को चटनी और आचार के साथ सर्व किया जाता है।

इसलिए हेल्दी होती है पनकी
केले के पत्तों के साथ बनाए जाने के कारण पनकी में पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स भी इस डिश में मिक्स हो जाते हैं। पनकी में चावल का आटा होने के कारण से कार्ब्स शामिल हो जाते हैं। साथ ही इसमें मेथी और बाकी मसालों की वजह से विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं क्योंकि इसे कम घी और तेल में बनाया जाता है। यह लो फैट स्नेक होता है।
ग्लूटेन फ्री होती है
ऐसे लोग जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है उन्हें भी पनकी खाते हुए डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह चावल से बनाई जाती है और चावल ग्लूटेन फ्री होती है हालांकि इसमें फाइबर कम होता है लेकिन मेथी की मौजूदगी के कारण से इसमें फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है इसलिए यह पचाने में आसान हो जाती है।

वजन घटाने में करेगी मदद
लो फैट, लो कैलोरी और ग्लूटेन फ्री होने के कारण से पनकी को आप आसानी से अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही लो होता है ऐसे में यह हर तरह से आपके लिए एक हेल्दी स्नैक साबित हो सकता है।
