वैसे तो आये दिन वजन कम करने के लिए सोशल मीडिया पर नए-नए ट्रेंड सामने आते हैं। ऐसे में इन दिनों वजन घटाने के लिए एक नया ट्रेंड तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे टैडपोल वॉटर के नाम से जाना जा रहा है। हालांकि इस नाम का मेंढक के बच्चों से कोई संबंध नहीं है, फिर भी यह ट्रेंड बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एक विशेष ड्रिंक है, जिसे चिया बीज और नींबू के रस से तैयार किया जाता है।

टैडपोल वॉटर क्या है

टैडपोल वॉटर जैसा कि नाम से लगता है, मेंढक के बच्चों (टैडपोल) से संबंधित नहीं है। बल्कि यह ड्रिंक इसलिए इस नाम से जाना गया क्योंकि इसमें मौजूद चिया बीज, पानी में भीगने के बाद टैडपोल की तरह दिखते हैं। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए सबसे पहले हल्के गर्म पानी में चिया बीज डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है। जब ये बीज पानी में अच्छी तरह से घुल जाते हैं, तो इसमें नींबू का रस मिलाया जाता है। इसके बाद इस मिश्रण को पीया जाता है। इस सरल विधि ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल बना दिया है, जहां लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं।

वेट लॉस में कैसे मदद करता है

टैडपोल वॉटर में प्रमुख सामग्री के रूप में चिया बीज का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जब इन्हें पानी में भिगोकर सेवन किया जाता है, तो यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे अनहेल्दी स्नैकिंग और एक्स्ट्रा खाने की इच्छा कम हो जाती है, जो कि वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

टैडपोल वॉटर ट्रेंड की सफलता

बता दें कि न्यूयॉर्क 18 वर्षीय मारिया पाडिला ने इस ड्रिंक को एक महीने तक लगातार पीने के बाद अपने वजन में उल्लेखनीय कमी पाई। मारिया ने अपने अनुभव को टिक-टॉक पर साझा किया, जिसके बाद यह ट्रेंड वायरल हो गया। हालांकि मारिया ने बताया कि इस ड्रिंक का स्वाद और बनावट थोड़ा अजीब है, फिर भी इसके परिणाम प्रभावशाली हैं। इस ड्रिंक को अपनाने वाले अन्य लोगों ने भी इसे वजन घटाने में सहायक पाया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *