आपने अक्सर सुना होगा कि सही उम्र में शादी और बच्चे हो जाना अच्छी जिंदगी का मूलमंत्र माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 30 साल तक की उम्र में कपल को बेबी कंसीव कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि 22 से 30 साल की उम्र में फर्टिलिटी ज्यादा अच्छी होती है लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते कई बार कपल्स देरी से ही इस बारे में सोचते हैं। इसके पीछे बहुत से कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे कपल्स के मन में हमेशा एक ही सवाल रहता है कि क्या देर से कंसीव करना सुरक्षित है। अगर सुरक्षित है भी तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आज आपको इन सभी सवालों के जवाब बताएंगे।

देर से प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं तो रखें ध्यान

यदि आप देर से प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो ऐसे में आपको अपना फर्टिलिटी रिजर्व टेस्ट करवाना चाहिए। इस टेस्ट को करने के लिए एक अल्ट्रासाउंड की जाती है। इसके साथ ही सामान्य ब्लड टेस्ट भी किया जाता है। इस टेस्ट के जरिए खून में मौजूद एंटीमुलेरियन नाम के हार्मोन का पता लगाया जा सकता है। यह एक तरह का फर्टिलिटी हार्मोन है जो पुरुषों में टेस्टिस के द्वारा बनता है और महिलाओं में ओवरी के जरिए प्रोड्यूस होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

कंसलटेंट एंड सेंटर हेड बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की डॉ. प्राची बनेरा की मानें तो यदि आप देर से प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी हो जाता है। इसके लिए आपको अपने शरीर को हेल्दी रखने की जरुरत है क्योंकि शरीर अच्छा होगा तभी आप नैचुरल तरीके से कंसीव करके एक हेल्दी शिशु को जन्म दे पाएंगी।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/CzZA0AIy1uf/?utm_source=ig_web_copy_link

. इसके लिए हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और थॉयराइड को कंट्रोल में रखें।

. नियमित तौर पर एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम करें।

प्रेग्नेंसी प्लान करने की सही उम्र

देर से या फिर 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको जेस्टेशनल डायबिटीज हो सकती है जो गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकती है। देर से कंसीव करने पर कई बार बच्चे का जन्म समय से पहले ही हो सकता है। कई बार उम्र बढ़ने पर इनफर्टिलिटी की भी समस्या हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *