शरीर चाहे बहुत ज्यादा मोटा हो या पतला दोनों में ही बहुत समस्या होती है। ऐसे में इसे हेल्दी रखना और वेट मेंटेन करके रखना जरुरी है। लेकिन यदि आप कम वजन के कारण परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं, कई तरह के सप्लीमेंट्स भी खा चुके हैं लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ पा रहा तो आज आपको एक ऐसे शेक के बारे में जिसका सेवन करके आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे और 15 दिन में ही 2-5 किलो तक का वजन बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं।

ऐसे बनाएं शेक

वैसे तो शेक को दूध और फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। यह शेक शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है। ऐसे में यदि आप दुबले-पतले शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं और इंस्टेंट एनर्जी भी चाहते हैं तो आप एक गिलास दूध के साथ केला, 4-5 खजूर, 5-6 भीगे हुए बादाम, 5-6 काजू, 8-10 किश्मिश मिलाकर ब्लेंड करें औऱ फिर शेक बना लें।

शरीर बनेगा मजबूत

यह शेक आपके शरीर को मजबूत बनाता है और रोज सुबह यदि 15 दिनों तक आप पिएंगे तो आपका वजन भी तेजी से बढ़ने लगेगा।

पेट रहेगा भरा

बनाना शेक आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रखता है। इसमें कैल्शियम, मिनरल्स, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में से पोषक तत्व की कमी पूरी करते हैं और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नैचुरल स्वीट्नर के तौर पर आप खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और शरीर मजबूत बनता है।

शेक का इस्तेमाल करें

इस शेक में इस्तेमाल होने वाले काजू, बादाम और किश्मिश जैसे ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह सारे ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं वहीं यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और शरीर को मजबूती पाना चाहते हैं तो इस शेक का सेवन करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *