कई बार लड़कियों के पास इतना टाइम ही नहीं होता। वहीं अगर कोई पार्टी आ जाए तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। लेकिन आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप मेकअप कर सकती हैं। इन टिप्स की मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में ही मेकअप कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

5 मिनट में करें मेकअप

यदि आपको पार्टी में जाने के लिए देर हो रही है और आप जल्दबाजी में बिना मेकअप के ही घर से निकल गई हैं तो परेशान न हों। पार्टी में किसी वॉशरुम में जाकर आप बस 5 मिनट के अंदर अपना मेकअप कंप्लीट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी के साथ धो लें।

आंखें बनेगी खूबसूरत

फांउडेशन लगाने के बाद आप अपनी आइब्रो को सेट कर लें और फिर आंखों को हाइलाइट करने के लिए आइलाइनर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो काजल या फिर पेंसिल भी लगा सकती हैं। इसके बाद पलकों पर मस्कारा लगाएं। आपकी आंखों का लुक बनकर तैयार है लेकिन यदि आप लाइनर लगाने में आपको ज्यादा समय लग रहा है और आपके पास समय कम है तो अपनी आंखों पर लाइनर और काजल न लगाकर सिर्फ मस्कारा लगा सकती हैं।

स्किन के हिसाब से फांउडेशन

यदि आप चाहें तो वाइप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर या फिर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं और प्राइमर लगाने के बाद आपको फांउडेशन के हल्के-हल्के डॉट अपने चेहरे पर लगाना है और फिर ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन आपकी त्वचा से मिलता जुलता ही लगाएं नहीं तो आपका चेहरा काला नजर आ सकता है।

लिपस्टिक लगाएं

फिर लिप लाइनर की मदद से अपने होंठ को लिपस्टिक लगाने के लिए सेट कर लें। इसके बाद अपने आउटफिट के साथ मिलती हुई लिपस्टिक को अपने लिप्स पर अच्छे से लगा लें। लिपस्टिक लगाने के बाद आप कंपैक्ट पाउडर या फिर लूज पाउडर से अपने मेकअप को सेट कर सकती हैं। उसके बाद अपने गालों को ब्रश की मदद से गुलाबी कर लें।

आपका मेकअप 5 मिनट में कंप्लीट हो गया है। यदि आपको पार्टी में जाना है तो आप फटाफट से इस मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *