इंसान का शरीर अच्छी तरह से काम करे इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है पूरी मात्रा में पानी पीना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। जी, हां टेक्सास के रहने वाले 74 साल के जॉन पुटनाम नाम के व्यक्ति को बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीने के कारण दिल के दौरे जैसे लक्षण नजर आए। डेलीमेल की रिपोर्ट्स की मानें तो रात के समय में उसे बहुत ज्यादा थकावट और मतली महसूस होने लगी जिसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद यह सीने में दर्द बदल गई। जब पुटनाम को अस्पताल में भेजा गया क्योंकि उन्हें लगा कि दिल का दौरा पड़ा है हालांकि बाद में पता चला कि उसे वाटर प्वाइजनिंग की बीमारी है जो शरीर में बहुत ज्यादा पानी और सोडियम की कमी की वजह से होती है।

वाटर प्वाइजनिंग क्या होती है

वाटर प्वाइजनिंग में व्यक्ति को पानी पीते ही नशा या फिर हाइपरड्रेशन कि शिकायत होने लगती है। यह एक ऐसी परिस्थिति है जो तब होती है जब शरीर में ब्लड में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर की तुलना में बहुत ज्यादा पानी होता है। इलेक्ट्रोलाइट्स, सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे विटामिन्स होते हैं जो शरीर के द्रव स्तर को नियंत्रित करने और मांसपेशियों के कार्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। जब हम पानी पीते हैं तो यह शरीर में जाता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा प्रभावित होता है। गुर्दे फिर एक्सट्रा पानी को छानकर मूत्र के जरिए बाहर निकाल देते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में पानी पीने से यह संतुलन बिगड़ सकता है और खून में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर कम हो सकता है। इससे शरीर में तरल पदार्थों का असंतुलन हो सकता है और वाटर प्वाइजन की शिकायत हो सकती है।

लक्षण

. मतली और उल्टी

. सिरदर्द

. भ्रम और भटकाव

. थकान

. मांसपेशियों में कमजोरी

. हाथों और पैरों में दर्द

. दौरा

. कोमा

इन लोगों को होता है वाटर प्वाइजन खतरा

ऐसे लोग जो एथलीट और हैवी वर्कआउट करते हैं उन्हें वाटर प्वाइजन का खतरा काफी ज्यादा रहता है, क्योंकि ऐसे लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए काफी ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं। इसके अलावा किडनी की बीमारी या हार्ट फेल जैसी कुछ गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। शिशुओं और छोटे बच्चों को भी जोखिम होता है क्योंकि उनका शरीर छोटा होता है और हद से ज्यादा लिक्विड उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. माता-पिता को अपने बच्चों को पानी देते हुए सावधान रहना चाहिए और हमेशा बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

शरीर के लिए इतना पानी होता है अच्छा

हर इंसान के शरीर के मुताबिक पानी की मात्रा अलग-अलग होती है। उम्र, वजन और स्वास्थ्य के अनुसार ही पानी पीना चाहिए। वयस्कों को दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए, जिसकी मात्रा लगभग 2 लीटर के बराबर होगी। वहीं यदि मौसम गर्म है या आप काफी ज्यादा शारीरिक गतिविधी करते हैं तो आप पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *