स्वस्थ और मजबूत बाल भला किस को अच्छे नहीं लगते लेकिन खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण, पोषण की कमी के कारण कम उम्र में ही लोगों के बाल खराब होने लगते हैं। बालों का झड़ना, टूटना और ड्राई होना आज के समय में एक कॉमन समस्या बन गई है। ऐसे में बालों को पोषण देने के लिए हमेशा उनमें तेल लगाना चाहिए। इससे डैंड्रफ, ड्राईनेस और बाल टूटने और झड़ने की समस्या कम होती है। बाजार में ऐसे कई तरह के तेल मौजूद हैं तो बालों के लिए अच्छे होते हैं। आज आपको कुछ ऐसे ही तेल बताएंगे जो आपकी कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स दूर करने में मदद करेंगे।

ऑलिव ऑयल

इस तेल में विटामिन-ई, ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स और ओलिक एसिड मौजूद होता है जो बालों को मजबूत बनाता है। बालों के लिए सबसे अच्छा तेल ऑलिव ही माना जाता है। यह बालों को जड़ से पोषण देता है और उनके विकास में मदद करता है। नहाने से दो घंटे पहले बालों में ऑलिव ऑयल लगाएं और फिर बालों में शैंपू कर लें। इससे बाल तेजी से लंबे होंगे।

नारियल का तेल

बालों के लिए नारियल का तेल बेहद लाभकारी माना जाता है। यह एक तरह का खाद्य पदार्त होता है जो भारत समेत पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इसमें कई सारे विटामिन्स मौजूद होते हैं। इस तेल के साथ बालों की मालिश करने से बाल बढ़ते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। यह स्कैल्प में बैक्टीरिया या फंग्स की समस्या भी दूर होती है और बाल टूटने से बचते हैं। इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड बालों को पोषण देता है जिससे बालों में चमक आती है।

जोजोबा ऑयल

यह तेल भी बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह बालों को मजबूती देने में मदद करता है और बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। जोजोबा ऑयल लगाने से बाल डैमेज होने से बचते हैं। हफ्ते में 2-3 दिन इस तेल को बालों में लगाने से यह तेजी से बढ़ने लगते हैं। यह तेल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

अरंडी का तेल

इस तेल में विटामिन-ई, प्रोटीन और मिनरल मौजूद होता है। साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो बालों को डैंड्रफ और स्कैल्प की समस्या से बचाते हैं। अरंडी का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और बालों को मॉइश्चराइज भी करता है। अपने फिंगर के साथ स्कैल्प में ऑयल लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें और फिर 3-4 घंटे के लिए उन्हें ऐसे ही छोड़ दें। फिर बाल धो लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *