मैगी जल्दी से पक जाने वाला एक टेस्टी जंक फूड है। जिसे आज के समय में बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग इसे खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। शायद ही कोई होगा जिसे मैगी खाना पसंद न हो। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से मैगी को लेकर चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी हां मैगी खाने से एक परिवार के 6 सदस्य बीमार हो गए, साथ ही 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई जोकि काफी हैरान करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन सभी लोगों ने मैगी खाई थी, जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगा। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सीएचसी के डॉ. राशिद ने बताया कि बीमार हुए सभी लोगों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं और अभी सभी का इलाज किया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मैगी खाने से सेहत को किस तरह के नुकसान पहुंच सकता है  फूड पॉइजनिंग क्या है और इसके लक्षण क्या है।

मैगी खाने से सेहत को होने वाले नुकसान

ज्यादा मैगी खाने से खून की कमी होना

जोड़ों की समस्या होना

याददाश्त कमजोर होना

किडनी व लीवर को नुकसान पहुंचता है

सुनने में दिक्कत होना

सिर दर्द और भूख न लगने की समस्या होना

वजन बढ़ना

फूड पॉइजनिंग क्या है

फूड पॉइजनिंग तब होती है जब हम ऐसे फूड्स का सेवन अधिक करते हैं जिनमें बैक्टीरिया ,वायरस, परजीवी, टॉक्सिन्स, मोल्ड और कई अन्य हानिकारक सामग्रियां होती हैं। मतलब की फूड पॉइजनिंग खराब और दूषित भोजन करने की वजह से होती है।

क्या है फूड पॉइजनिंग के लक्षण

पेट में दर्द और मरोड़ उठना

दस्त, मतली और उल्टी होना

भूख न लगना

मल में खून आना

ठंड लगना और बुखार आना

लगातार सिरदर्द होना

बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना

फूड पॉइजनिंग होने पर किन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको फूड पॉइजनिंग हो गया है तो आप ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थ पिएं, छाछ, हर्बल चाय और सूप पिएं। इसके अलावा उबले हुए भोजन का सेवन करे। भोजन से पहले और बाद में हर बार अपने हाथों को जरूर धोएं। हेल्दी और साफ-सुथरा भोजन का सेवन करें। वहीं आप वसायुक्त भोजन, तला हुआ भोजन और जंक फूड खाने से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *