बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलासा किया है। नेहा ने अपने पोस्ट में बताया कि वह प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD), ऑब्सेसिव-कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (OCPD), और फाइब्रोमायल्जिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

नेहा भसीन की स्थिति

https://www.instagram.com/p/C-NU8ops3Gf/?utm_source=ig_web_copy_link

नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन वास्तव में नहीं जानती कि कहां से शुरू करूं या जिस असहाय नरक का मैं अनुभव कर रही हूं उससे खुद को कैसे मजबूत करूं। सालों से मुझे शक था कि कुछ गड़बड़ है। आखिरकार आज मेडिकली रूप से अधिक जागरूकता के साथ डायग्नोसिस हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इन मानसिक और हार्मोनल बीमारियों का सामना कर रही हैं और यह स्वीकार करना उनके लिए मुश्किल रहा है कि उनका नर्वस सिस्टम टूट चुका है।

जानिए नेहा किन-किन बीमारियों से जूझ रही हैं

प्रीमेंस्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD)

यह एक गंभीर प्रकार का प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) है, जिसमें मासिक धर्म के पूर्व और दौरान शारीरिक और भावनात्मक लक्षण होते हैं। इस बीमारी में अधिक चिड़चिड़ापन, उदासी, गुस्सा, स्तनों में सूजन और अन्य असुविधाएं शामिल होती हैं।

PMDD लक्षण क्या हैं

अत्यधिक चिड़चिड़ापन या गुस्सा

अत्यधिक उदासी या निराशा

अत्यधिक चिंता या घबराहट

मूड स्विंग्स

अत्यधिक थकान

सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द

स्तनों में सूजन और दर्द

पेट फूलना और भारीपन

ऑब्सेसिव-कंपल्सिव पर्सनालिटी डिसऑर्डर (OCPD)

OCPD एक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर है जिसमें व्यक्ति परफेक्शनिज्म की दिशा में अत्यधिक झुकाव दिखाता है। इस बीमारी से ग्रस्त लोग छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा चिंता करते हैं, कड़े नियम बनाते हैं, और दूसरों को अपने तरीके से काम करने के लिए मजबूर करते हैं।

क्या है OCPD के लक्षण

परफेक्शनिज्म की अत्यधिक इच्छा

छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा चिंता करना

कठोर नियम बनाना और दूसरों पर लागू करना

परिवर्तन और अनिश्चितता को सहन न कर पाना

दूसरों की आदतों की आलोचना करना

फाइब्रोमायल्जिया क्या है

यह एक क्रोनिक डिसऑर्डर है जिसमें पूरे शरीर में मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है। इसके साथ ही थकान, मूड स्विंग्स, डिप्रेशन, और पेट संबंधी समस्याएं भी होती हैं।

क्या है इसके लक्षण

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

सुबह उठते समय कठोरता और जकड़न

मामूली काम करने पर भी अत्यधिक थकान

सोचने और निर्णय लेने में कठिनाई

डिप्रेशन और चिंता

बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन

नेहा भसीन का अनुभव और उपाय

नेहा ने इस पोस्ट में यह भी बताया कि इन बीमारियों के कारण वह थकान, फिजिकल और इमोशनल पेन, टेंशन जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें जर्नलिंग और योग में कुछ राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कई सालों से दर्द में हैं और अब भी अपने लक्ष्यों को पाने के लिए खुद को प्रेरित कर रही हैं। उनके थेरेपिस्ट ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *