च्युइंगम खाने की आदत कई लोगों को होती है। शायद ही कोई होगा जो अपनी लाइफ में कभी च्युइंगम न खाया होगा। वहीं आज के समय सबसे ज्यादा बच्चे च्युइंगम खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार लोग गलती से जाने-अनजाने इसे निगल जाते हैं। शायद आपने भी कई बार गलती से या जानबूझकर इसे निगल लिया होगा। अगर हां तो कभी सोचा है कि च्युइंगम को निगलने के बाद क्या होता है। ऐसा करने से ये सेहत पर कैसे प्रभाव डालता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बार-बार निगलने से हो सकती है परेशानी
बता दें कि च्युइंगम को निगले से कोई प्रॉब्लम नहीं होती है क्योंकि अक्सर ये मल त्याग के दौरान बाहर निकल जाता है। लेकिन अगर आप लगातार च्युइंगम को निगलते हैं तो इससे आपकी सेहत को गंभीत रूप से नुकसान पहुंच सकता है। वहीं बार-बार च्युइंगम निगलने से आपको आंत से जुड़ी प्रॉब्लम होने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि च्युइंगम खाएं तो इसे निगलने की कोशिश न करें।
च्युइंगम को पचाया नहीं जा सकता है
च्युइंगम में मौजूद चीज़ों को आपका डाइजेस्टिव सिस्टम आसानी से तोड़ सकता है. हालांकि ये गम होता है, इसलिए इसे इनडाइजेस्टिबल माना जाता है
आंतों में पैदा करता है रुकावट
जैसा कि च्यूइंगम लचीली और चिपचिपी होती है। इसे आप घंटों आराम से चबा सकते हैं। वहीं इसे चबाने के बाद भी इनकी बनावट में कोई बदलाव नहीं दिखता। यही वजह है कई बार च्यूइंगम पेट की परत में सकता है और आंत के कार्यों में रुकावट भी पैदा कर सकता है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि हमारा शरीर च्युइंगम को डाइजेस्ट नहीं कर सकता।
च्यूइंगम मल के जरिए बाहर निकलता है
जैसे बाकी फूड आइटम्स डाइजेशन प्रोसेस के जरिए आगे बढ़ते हैं ठीक उसी तरह च्यूइंगम भी आगे बढ़ता है और मल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है।
