आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन एक आम समस्या बन गई है। कई लोग इस अकेलेपन से जूझ रहे हैं और ऐसे साथी की तलाश में हैं, जो उनके साथ खुलकर बातें कर सके। इस समस्या को हल करने के लिए हाल ही में एक अनोखा AI नेकलेस लॉन्च किया गया है, जिसे Friend AI के नाम से जाना जाता है। यह नेकलेस न केवल एक ज्वेलरी है, बल्कि इससे कहीं अधिक है। यह एक स्मार्ट गैजेट है जो यूजर्स को इमोशनल सपोर्ट प्रदान करता है और हर पल एक दोस्त की तरह उनके साथ रहता है।
कैसे काम करता है Friend AI
Friend AI एक स्लीक और मॉडर्न डिवाइस है, जिसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन होता है। यह माइक्रोफोन यूजर्स की हर बात को रिकॉर्ड करता है और टेक्स्ट के माध्यम से यूजर्स से चैट करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को फ्रेंड ऐप का उपयोग करना होता है। यह डिवाइस यूजर्स की भावनाओं को समझने और उन्हें सुकून देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे गले में नेकलेस की तरह पहना जा सकता है या शर्ट या टीशर्ट की पॉकेट के पास लगाया जा सकता है। इसका आकार गोल होता है, जिससे इसे आसानी से पहना और उपयोग किया जा सकता है।
Friend AI की कीमत और निर्माण
इस अनोखे एआई प्रोडक्ट को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ड्रॉपआउट एवी शिफमैन (Avi Schiffmann) ने बनाया है। यह डिवाइस $99 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 8,300 भारतीय रुपये में उपलब्ध है। यह गैजेट उन लोगों के लिए बेहद मददगार हो सकता है जो अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। इसे एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि एक साथी के रूप में देखा जा सकता है।
अन्य AI डिवाइस से तुलना
Friend AI से पहले भी कई एआई डिवाइस मार्केट में आ चुके हैं। जैसे कि Humane द्वारा लॉन्च किया गया AI Pin और Rabbit AI। ये डिवाइस Friend AI से थोड़े अलग हैं। Humane का AI Pin मैसेज और अन्य डिटेल्स को इल्यूमिनेट करता है और इसमें कई ऐप्स का उपयोग भी किया जा सकता है। जबकि Friend AI मुख्य रूप से यूजर्स को इमोशनल सपोर्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है।
