गर्मी इतनी ज्यादा है कि हर कोई इससे होने वाली बिमारियों से बचना चाहता है। वहीँ इस मौसम सबसे ज्यादा छोटे बच्चे बिमारियों की चपेट में आते हैं। इसके अलावा बहुत सी माएं छोटे बच्चों को लेकर परेशान रहती है कि इतनी गर्मी में बच्चों की मालिश करें या नहीं। वहीं कुछ माएं मालिश करती भी हैं लेकिन वे किस तेल से मालिश कर रही है इसके बारे में भी जानना जरुरी है। ताकि बच्चों    के बेहतर विकास और हड्डियों की मजबूती अच्छे से हो सके।

अगर आप कंफ्यूजन में हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि गर्मियों के मौसम में अपने शिशू की मालिश किस तेल से करें।

नारियल तेल अच्छा आप्शन है

नारियल तेल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग बालों में लगाने के लिए ही करते हैं।वहीँ  शिशु की मालिश के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होने के कारण ये बच्चों को संक्रमण से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

टी ट्री ऑयल

गर्मियों के मौसम में छोटे बच्चों की मालिश करने के लिए टी ट्री ऑयल काफी अच्छा ऑप्शन है। टी ट्री ऑयल में भी एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये तेल गर्मियों में लगाने से सिर और बॉडी में ठंडक देता है। आप इस तेल से अपने बच्चों की मालिश आसानी से कर सकती हैं। इसमें आप थोड़ा सा कैस्टर ऑयल भी मिला सकती हैं।

कैमोमाइल तेल

कैमोमाइल ऑयल त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। इससे रैशेज की समस्या कम होती है।  जिन शिशुओं की स्किन सेंसेटिव होती है, उनके लिए ये तेल काफी सही माना गया है। इस तेल की सबसे खास बात यही है कि ये चिपचिपा नहीं होता है। इसके अलावा, आप बच्चों की मालिश के लिए चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये तेल गर्मियों में होने वाली रेडनेस, रैशेज इत्यादि से भी छुटकारा दिलाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *