अकसर सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाली और दुखद कहानियां भी शेयर की जाती हैं, जो लोगों के दिलों को झकझोर देती हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक महिला ने अपने दर्दनाक अनुभव को साझा किया, जब एक क्रूर कुत्ते ने उसकी नाक बुरी तरह काट दी। इस भयावह हादसे के बाद महिला को निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी की अनुमति मिली, लेकिन इसके बावजूद उसे ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

ट्रिनिटी रोल्स का दर्दनाक अनुभव

आपको बता दें कि ट्रिनिटी रोल्स जो मात्र 19 साल की थीं, सितंबर 2022 में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक भयानक घटना की शिकार हुईं। दरअसल उसके पिता के पालतू कुत्ते, एक पिटबुल और बुली क्रॉसब्रीड ने जो 10-स्टोन वजन का था, उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने ट्रिनिटी पर उस समय हमला किया जब वह उससे दूर जाने की कोशिश कर रही थीं। इस हमले ने ट्रिनिटी को जीवन भर के लिए गहरे जख्म दे दिए और उनकी नाक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते उसे कई बार सर्जरी की जरूरत पड़ी।

सोशल मीडिया पर शेयर की रिकवरी की कहानी

https://www.instagram.com/reel/C534GM6J9P5/?utm_source=ig_web_copy_link

ट्रिनिटी ने अपने ठीक होने की प्रक्रिया को नियमित रूप से टिकटॉक पर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी पांचवीं सर्जरी के बारे में भी बताया। एक वीडियो में उसने कहा कि जब वह कुत्ते के हमले के दौरान जमीन पर गिरी और  तभी उसे लगा कि कुत्ता उसकी नाक काट रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में ट्रिनिटी ने अपनी चोट पर जूम किया और कहा कि एक और सर्जरी, पाँचवीं सर्जरी। नफरत मत करो क्योंकि मुझे मुफ्त में नाक की सर्जरी मिल रही है।

ट्रोलिंग और समर्थन

ट्रिनिटी की इस कहानी पर ट्रोल्स ने उन पर निशाना साधा और मुफ्त में प्लास्टिक सर्जरी मिलने के कारण उसे ट्रोल किया। हालांकि उनका समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं थी। एक फॉलोअर ने समर्थन में लिखा आपका रवैया सबसे बढ़िया है, आप खूबसूरत हैं और आप जैसी हैं वैसी ही बनी रहें। वहीं दूसरे ने तारीफ करते हुए लिखा आप बहुत बहादुर और मज़बूत हैं। इतना ही नहीं इस कठिन दौर में उनके साहस और धैर्य ने लोगों को प्रेरित किया है, और उनकी कहानी ने यह साबित किया है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में मजबूत बने रहना ही सच्ची बहादुरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *