जालंधर नीमा विमेंस फोरम की तरफ से आज जालंधर के स्थानीय होटल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विमेंस फोरम की सेक्रेटरी डॉ. मनुप्रिया वर्मा ने सभी का स्वागत करके की। इस कार्यक्रम को विर्मेस फोरम की प्रेसिडेंट डॉ. सुगंधा भाटिया की अध्यक्षता में किया गया। वहीं सत्यम हॉस्पिटल की डॉ. दीपिंदर कौर ने आये हुए सभी डॉक्टर्स को दैनिक जीवन में विटामिन डी3 की इम्पोर्टस के बारे में बताया।

नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को होती है इसकी कमी

डॉ. दीपिंदर कौर ने बताया कि मेंटल और फिज़िकल दोनों हेल्थ का हेल्दी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि दोनों में से किसी एक का भी सेहत खराब होगी तो उसका सीधा असर आप पर पड़ेगा। आज के समय में सभी लोगों में विटामिन डी3 की कमी देखने को मिलती है। इसके पीछे की वजह आज की बदलता लाइफस्टाइल है। इसके अलावा काफी हद तक यह जनेटिक भी हो सकती है।

आज के समय में बहुत से लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, जिस वजह से वे लोग नेचुरल सूरज की रोशनी नहीं ले पाते हैं जिस वजह उनमें विटामिन डी3 की कमी होने लगती है। इसके अलावा डिप्रेशन भी इसका एक कारण है। वहीं मन उदास होना, किसी से बात करने का मन न करना, स्लीपिंग पेटर्न खराब होने पर भी इसकी कमी होती है। उन्होंने बताया विटामिन डी3 की कमी की वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन गड़बड़ होने की वजह से लोग अकारण ही डिप्रेशन महसूस करते हैं।

विटामिन डी3 की कमी से ऐसे बचें

डॉ. ने आगे बताया कि विटामिन डी3 की कमी को पूरा करने के लिए पेशेंट को सप्लीमेंट और कुछ थेरेपी दी जाती है। इसके अलावा लोग अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव कर इससे बच सकते हैं। वहीं इससे बचने के लिए दिन में थोड़ा सा समय सूरज की रोशनी में बिताएं, नींद पूरी लें और विटामिन डी3 से युक्त चीजों का सेवन करें। डॉ. ने ये भी बताया कि प्रेगनेंसी कंसिव करने से पहले महिलाएं विटामिन डी3 ले सकती हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को विटामिन डी3 सप्लीमेंट लेने से किसी तरह की प्रॉब्लम है तो उन्हें सूरज की रोशनी की थेरेपी और विटामिन डी3 से युक्त फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।

जानें इस मौके पर डॉ. सुगंधा भाटिया का क्या कहना है

इस मौके पर डॉ. सुगंधा भाटिया बताती हैं कि लोगों के हेल्दी सेहत के लिए शरीर में विटामिन डी3 का पूरा होना बहुत जरूरी है। लेकिन आज के समय में काफी लोगों में इस विटामिन की कमी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में जिन लोगों में इस विटामिन की कमी हो रही है उसे नॉर्मल समझने की गलती न करें और तुरंत डॉ. से संपर्क करें। वहीं डॉ. की सलाह पर विटामिन डी3 के सप्लीमेंट का सेवन जरूर करें।

डॉ. अश्म सहगल ने किया परफॉम

आपको बता दें मदर्स डे सेलिब्रेशन के मौके पर रवि शेरगिल के द्वारा गिटार के साथ बॉलीवुड के गाने गा कर सभी को एंटरटेन किया गया। साथ ही डॉ. अश्म सहगल ने भी तू कितनी प्यारी है माँ गाना गा कर सभी को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर नीमा मेम्बर शामिल

इस मौके पर नीमा विमेंस फोरम की डॉ. सुनीता, डॉ. नमिता जग्गी, डॉ. हरप्रील डॉ. प्रिया गुप्ला, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. कमलजीत कौर, डॉ. विनेश अरोरा, डॉ. सीमा बंसल, डॉ. तमन्ना बहल, डॉ. सुरजीत कौर, डॉ. हरिंदर कौर अरोरा, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. निशिमा, डॉ. दिनेश जग्गी डॉ. हरविंदर, डॉ. भव्य मल्होत्रा मौजूद थे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *