आज कल लोग एक दूसरे की देखा देखी में बहुत कुछ करते हैं। ऐसे में इसका बहुत गलत प्रभाव भी लोगों पर पड़ता है। दरअसल एक दूसरे की आदत को अपनाने के शौक में बहुत से लोग कई तरह की बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में एक बीमारी लंग्स से जुडी हुई है। आपको बता दें आज वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे है, इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। वहीँ लंग्स से जुडी एक खबर सामने आई है जहां एक पत्नी को लंग्स कैंसर हो गया है। इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय महिला को लंग्स कैंसर हो गया है। गाजियाबाद के वरिष्ठ ओन्कोलॉजिस्ट डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि जब इस मामले के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके पति धूम्रपान के काफी सीरियस स्मोकर हैबिट्यूल थे। जिस वजह से उनके धुओं का असर उनकी पत्नी के फेफड़ों पर काफी समय से पड़ रहा था।

सोशल मीडिया पेज कैंसर वॉरियर को शुरू किया

आपको बता दें जब डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह ने इस मामले को देखा तो उन्हें लगा कि समाज में वाकई लंग्स कैंसर के प्रति काफी कम जागरूकता है। ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज कैंसर वॉरियर के माध्यम से लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया। जिसमें वह लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने, अपने शरीर के प्रति जिम्मेदार रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाए इसके बारे में लोगों बताने लगे।

स्कूलों में चलाते हैं अवेयरनेस प्रोग्राम

डॉक्टर के अनुसार लंग्स कैंसर तेजी से युवाओं को भी अपना शिकार बन रहा है। ऐसे में डॉक्टर ब्रह्मजीत स्कूल और कॉलेज में भी सेमिनार के माध्यम से युवाओं में भी कैंसर के प्रति कई अवेयरनेस प्रोग्राम चलाते है।

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें व्यायाम

डॉक्टर ने बताया कि अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन व्यायाम का प्रयास करते रहना चाहिए। अच्छे खानपान और सकारात्मक सोच की किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए काफी जरूरत पड़ती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *