यूँ तो हेल्थ को लेकर कई नई चीजें होती ही रहेती हैं। ऐसे में चीन में अब पब्लिक टॉयलेट में यूरिन से लोगों की हेल्थ के बारे में पता लगाया जायेगा। आपको बता दें इस तरह के पब्लिक टॉयलेट बीजिंग और शंघाई जैसे प्रमुख चीनी शहरों में शूर कर दिए गये हैं। वहीँ न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ये यूरिनल टेस्ट सिर्फ 20 युआन में साइट पर ही पेशाब की सही और सटीक जांच करते हैं। ये $2.76 (लगभग ₹ 230) के बराबर है।

शेयर की अपनी जाँच रिपोर्ट

बता दें शंघाई स्थित डॉक्यूमेंट्री निर्देशक क्रिश्चियन पीटरसन-क्लॉसेन ने ऐसे यूरीनल सेंटर की फोटो ट्विटर थ्रेड पर शेयर की है और अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बताया है। वहीँ हाल ही में पूरे शंघाई में पुरुषों के टॉयलेट में हेल्थ चेकिंग यूरिनल दिखने लग गये हैं। वहीँ तस्वीर में हाई-टेक मशीन साफ़ दिखाई दे रही है। इस तरह से पेशाब की जाँच कराने के लिए लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं। इन पब्लिक टॉयलेट्स में ही बड़ी ही आसानी से जांच हो पायेगी और ऑनलाइन ही रिपोर्ट भी मिल जाएगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *