आज कल हर किसी पर बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए कई तरह के वेट लोस प्रोग्राम को अपनाने का भूत सवार है। ऐसे में एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए 16 इंजेक्शन वाली स्कीम को अपनाया और अपनी जान खतरे में डाल ली।
58 साल की एक महिला पर वेट लॉस का भूत सवार
दरअसल एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है, जहां 58 साल की एक महिला को वेट लॉस का भूत सवार हो गया। उसने अपना फैट कम करने के लिए एक सैलून में जाकर 16 फैट डिसॉल्विंग इंजेक्शन लगवा लिए। इसके बाद इस महिला की जान खतरे में पड़ गयी।
महिला के पेट में 2.75 इंच का छेद हो गया
आपको बता दें न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 16 फैट डिसॉल्विंग इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला के पेट में देखते देखते 2.75 इंच का छेद हो गया। जिस वजह से महिला की जान खतरे में पड़ गयी।
वहां मौजूद लोग भी इस तरह के सीन को देख हैरान हो गये और उन सबके होश उड़ गये। वहीँ जल्दबाजी में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स को उस महिला की इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। इतना ही नहीं इस महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टर्स के भी पसीने छूट गए। फिलहाल महिला को बचा लिया गया है।
FDA ने कई बार जारी की है वॉर्निंग
आपको बता दें इस तरह के इंजेक्शन के लिए FDA ने कई बार वॉर्निंग जारी की है। बावजूद इसके लोग इन इंजेक्शन का सहारा लेकर अपना वजन कम करने की गलती करते हैं।
आखिर क्यों लगवाया था महिला ने इंजेक्शन
दरअसल ब्रिटेन की इस महिला का वजन मेनोपॉज के बाद तेजी से बढ़ रहा था और इसी को कंट्रोल करने के लिए महिला ने एक सैलून में जाकर ये फैट कम करने वाले इंजेक्शन का सहारा लिया। जिसकी वजह से महिला की जान खतरे में पड़ गयी थी। ये इंजेक्शन बॉडी फैट को करने के लिए लगाये जाते हैं।
ये फैट लोस का नॉन-सर्जिकल अल्टरनेटिव माना जाता है। ये इंजेक्शन चिन, लेग्स, अपर आर्म्स और पेट में लगाए जाते हैं। इनका क्रेज यूरोप और अमेरिका में ज्यादा देखने को मिलता है। हालांकि बाजार में तमाम नॉन-अप्रूव्ड इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित होते हैं।
