आज कल हार्ट अटैक के मामले बहुत सामने आ रहे हैं। अब ऐसे में एक और मामला तमिलनाडु से सामने आया है। दरअसल तमिलनाडु के तिरुपुर में स्कूल बस के ड्राइवर को रास्ते में जाते हुए हार्ट अटैक आ गया। जब उस ड्राईवर को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया तो उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल बस में सफ़र कर रहे छात्र सुरक्षित हैं।

20 छात्रों की बची जान

आपको बता दें बस ड्राइवर का नाम सेमलैयप्पन है, जिनकी हार्ट अटैक से जान चली गयी है। वहीँ जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो गिरने से पहले ही चलती बस को धीमा कर दिया और सड़क के किनारे सुरक्षित रोक दिया। इससे बस में सफ़र कर रहे 20 बच्चों की जान बच गई। ड्राइवर की इस बहादुरी को लेकर मुख्यमंत्री स्टालिन ने तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

आपको बता दें सेमलैयप्पन को जब बस में हार्ट अटैक आया तो उनकी पत्नी उसी स्कूल बस में मौजूद थी। उनकी पत्नी ने देखा की वे बस की सीट में बेहोश हो गयेह अं तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्राइविंग सीट पर बैठे सेमलैयप्पन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें स्कूली बच्चे ड्राइवर को देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

ड्राइवर सेमलैयप्पन की बहादुरी की सराहना

ड्राइवर सेमलैयप्पन की बहादुरी की सराहना हो रही है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन सहित कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। सीएम एमके स्टालिन ने एक बयान में कहा कि भले ही उनकी जान खतरे में थी, फिर भी उन्होंने स्कूली बच्चों की जान को पहले बचाया है। हम उनकी कर्तव्य भावना और आत्म-बलिदान के लिए उन्हें सलाम करते हैं। वह अपने मानवीयता के माध्यम से सदैव जीवित रहेंगे। सीएम स्टालिन ने सेमलैयप्पन के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *