Walking for Weight Loss: अगर आप मोटापे के शिकार हो चुके हैं और अब वजन कम करने के लिए सोच रहे हैं। तो चलना शुरू कर दें। दरअसल पतले होने के लिए डॉक्टर हमेशा वॉक ,ब्रिस्क एक्सरसाइज करने के लिए कहते हैं।  ब्रिस्क एक्सरसाइज में साइकलिंग, स्विमिंग, जंपिंग के अलावा वॉकिंग को भी शामिल किया जाता है। वॉकिंग करने से वजन सबसे अच्छे तरीके से कम होता है। वहीँ ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो वॉकिंग करते हैं, बावजूद इसके उनका वजन कम नहीं होता है। इसके पीछे सही से वाक न करना हो सकता है। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

वॉक करने का सही तरीका

स्पीड वॉकिंग

दरअसल हफिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट छापी है, जिसमें न्यूयॉर्क स्पेशल सर्जरी अस्पताल के फिजिकल थैरेपिस्ट टेलर मोल्डोफ के हवाले से बताया गया है कि हर व्यक्ति को सप्ताह में 150 से 300 मिनट तक एक्सरसाइज करने की जरूरत है। रोजाना 30 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज काफी है।  लेकिन अगर वॉकिंग सही तरीके से नहीं करेंगे तो इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। टेलर मोल्डोफ के अनुसार, आधे घंटे में 5000 से 10000 स्टेप्स को पूरा करना चाहिए। अपने पैदल चलने की स्पीड 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रखें। आपकी हार्ट बीट 100 बीट प्रति मिनट होनी चाहिए।

इंटरवल जॉगिंग

इंटरनल जॉगिंग में वॉकिंग या जॉगिंग के साथ तेज स्पीड से चलना होता है। अगर आप बहुत तेज गति से पैदल नहीं चल सकते हैं तो धीमी गति से चलें। 1 मिनट तक आप धीमी गति से चलें, फिर उसके 30 सेकंड बाद आप तेज गति से चलें या दौड़ लगा लें।  इसे धीरे-धीरे 30 सेकंड से बढ़ाकर 1 मिनट तक ले जाएं। यानी की 1 मिनट स्पीड से फिर एक मिनट सामान्य स्पीड से चलना है। इसे इंटरनल जॉगिंग कहा जाता है। इससे भी वजन को कम करने में मदद मिलती है।

वॉक और स्ट्रैंथ ट्रेनिंग

स्ट्रैंथ ट्रेनिंग में पुश-अप्स, वजन ढ़ोना, स्क्वाइट्स, और अन्य तरह की एक्सरसाइज शामिल हैं। अगर आप यह एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ समय के लिए वॉक कर लें, फिर कुछ देर पुश-अप्स लगा लें, फिर वॉक करें और घुटनों को मोड़कर कुर्सी पर बैठने वाला पोज बना लें। इस तरह से कुछ देर वॉक करें या घुटनों को पेट तक ऊपर उठकर इसी क्रम में चलें। इसके अलावा कंधे पर या हाथ में कुछ वजन लेकर चलें, लाभ मिलेगा।

ऊंचाई वाली जगह पर वॉक

पहाड़ी में रहने वाले लोगों के लिए यह सामान्य वॉक मानी जाती है। लेकिन जो लोग मैदानी इलाकों में रहते हैं उन्हें वॉक करने के लिए कोई ऊंचाई वाली जगह को ढूंढना चाहिए। आप ऐसे किसी पार्क में जा सकते हैं, जहां पर वॉकिंग प्लेटफार्म को धीरे-धीरे ऊंचा बनाया गया हो। यानी अगर आप ऊंचाई वाली जगह पर पैदल चल कर जा रहे हैं तो इसका कई गुना फायदा होता है। अगर आप जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हैं तो ट्रेडमिल को इन्क्लाइन करके दौड़ सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *