आज कल हर राज्य में बारिश हो रही है। ऐसे में कई इलाकों में बाढ़ वाली स्थिति बनी हुई है। जिसका रौद्र रूप आम जनता को झेलना पड़ता है। वहीँ मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला की तेज बारिश में दूर बैठी महिला डॉक्टर ने गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई।
दूर बैठी महिला डॉक्टर ने करवाई डिलीवरी
आपको बतादें कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में अगर किसी के घर में कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए तो सोचिए परिवार पर क्या बीतेगी। ऐसी ही इमरजेंसी मध्य प्रदेश के सिवनी से जुड़े एक गांव में रहने वाले परिवार पर तब आई जब अचानक से गर्भवती रवीना को प्रसव पीड़ा होने लगी कुछ ही देर में उसकी और अजन्में बच्चे की जान पर बन आई। ऐसी इमरजेंसी में गांव से दूर बैठी महिला डॉक्टर ने प्रसव पीड़ा से कराह रही रवीना की समझदारी से सफल डिलीवरी करवाई। जिसके बाद सब डॉक्टर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों को इस घटना ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के मशहूर सीन की याद दिला दी है। लोग इस घटना को 3 इडियट्स पार्ट 2 का नाम दे रहे हैं।
बारिश और बाढ़ के कारण जाना संभव नहीं
दरअसल ये घटना मंगलवार 23 जुलाई की है, जब सिवनी तहसील के सिवनी के जोरबाड़ी गांव की महिला रवीना बंशीलाल को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वहीँ बारिश का मौसम और ऊपर से बाढ़ के हालात होने कारण उसे अस्पताल नहीं जा सका। ऐसे में स्वास्थ्य टीम भी गांव तक नहीं पहुंच सकती थी। तब परिवार ने आशा कार्यकर्ता के जरिए फोन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम को रवीना की हालत के बारे में बताया और उसकी जान बचाने की गुहार लगाई। डॉ. मनीषा सिरसाम ने कलेक्टर को जानकारी दी तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल डॉक्टरों की एक टीम जोरावाड़ी भेजकर महिला का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
वीडियो कॉल पर हुई डिलीवरी
डॉ. मनीषा सिरसाम के नेतृत्व वाली टीम ने ग्रामीणों को बुलाया और उनसे प्रसव कराने के लिए तुरंत गांव की प्रशिक्षित दाई को बुलाने को कहा और उसे दाई को फोन पर वीडियो कॉल के जरिए समझाते हुए डिलीवरी करवाई गई। डॉक्टर के मार्गदर्शन में गांव की दाई ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी कर जुड़वा बच्चों की जान बचा ली। बता दें बाढ़ के हालात थोड़े स्थिर होने पर एहतियात के तौर पर जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया और वहां भर्ती कराया गया। अस्पताल में मां और दोनों बच्चों की हालत स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है।
