साइंस की दुनिया में ऐसी बहुत-सी अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। जी हां ऐसा ही कुछ मामला थाईलैंड से सामने आया हैं जहां एक महिला के नाक के अंदर से 100 से अधिक जिंदे कीड़ों को निकाला गया है। हालांकि आपको यह सुन कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह बिल्कुल सच है। वहीं उस महिला के साथ जो कुछ भी हुआ शायद ही उसने कभी उसके बारे में कल्पना की होगी। ऐसे में आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है पूरा मामला
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की एक 59 वर्षीय महिला काफी दिनों से बंद नाक से परेशान थी, जिस वजह से उसे सांस लेने में काफी दिक्कत होती थी। महिला को लगा कि यह प्रॉब्लम नॉर्मल जुखाम की वजह से हो रहा हैं। इसके बाद महिला के नाक में असहनीय दर्द होने लगा और फिर एक दिन खून आने के साथ कई कीड़े भी निकलकर बाहर आ गिरे। हालांकि महिला यह सब देख काफी डर और घबरा गई। जिसके बाद वो तुरंत नाकोर्नपिंग अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो नाक के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए।
नाक में थे 100 से अधिक जिंदा कीड़े डॉक्टर भी हैरान
बता दें कि महिला जब अस्पताल पहुंची तो पेटीमोन थानचाइखान ने उसकी जांच के लिए एक्स-रे और एंडोस्कोपी की जिसमे उन्होंने पाया कि महिला की नाक के भीतर दर्जनों जिंदा कीड़े छटपटा रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत एडमिट कर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया और सारे 100 से अधिक जिंदा कीड़ों को बाहर निकाला। वहीं अब महिला की हालत काफी बेहतर है। डॉक्टर ने बताया कि अगर सही वक्त पर उन्हें इलाज नहीं मिलता तो कीड़े नाक के रास्ते दिमाग तक पहुंच जाते। जिस वजह से महिला को लकवा मार सकता था और शायद जान भी जा सकती थी।
महिला के घर के आस-पास साफ सफाई की कमी
रिपोर्ट के मुताबिक महिला थाईलैंड के जिस इलाके में रहती है वहां के लोगों में कथित तौर पर एलर्जी, राइनाइटिस और अन्य सांस संबंधी बीमारियां देखने को मिली हैं। वहीं महिला को पहले से ही साइनसाइटिस का इलाज चल रहा था। शायद साफ-साफई न होना भी महिला के नाक में कीड़े होने की वजह हो सकती है।
