मानसून के मौसम में बारिश जहां एक ओर राहत और सुकून लाती है, वहीं दूसरी ओर यह कई हेल्थ समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इनमें से एक गंभीर समस्या है रैट फीवर, जिसे लीप्टोस्पायरोसिस भी कहा जाता है। यह बीमारी आमतौर पर बारिश के मौसम में बढ़ जाती है और गंदे पानी के संपर्क में आने से फैलती है। रैट फीवर का समय पर इलाज न होने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके।

क्या होता है रैट फीवर

रैट फीवर या लीप्टोस्पायरोसिस एक बैक्टीरियल संक्रमण है जो लीप्टोस्पायरा नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर चूहों और अन्य जानवरों के मूत्र में पाया जाता है और गंदे पानी के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण इस बीमारी का खतरा और बढ़ जाता है।

रैट फीवर के लक्षण

तेज बुखार होना

सिरदर्द की समस्या होना

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द महसूस होना

ठंड लगना और बहुत पसीना आना

आंखों का लाल होना

मतली और उल्टी की समस्या होना

त्वचा पर लाल धब्बे या खुजली की समस्या होना

रैट फीवर से बचाव के तरीके

साफ-सफाई का ध्यान रखें

गंदे पानी से बचें

हेल्दी आदतें अपनाएं

घावों को कवर करके के रखें

मच्छरदानी का उपयोग करें

पालतू और आवारा जानवरों के संपर्क में जाने से बचें

क्या है रैट फीवर का इलाज

रैट फीवर के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक्स की सलाह देते हैं, जो इस बीमारी के इलाज में प्रभावी होते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *