आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। ऐसे में उन्होंने हेल्थ सेक्टर में भी कई सारी चीजों में बड़ा ऐलान किया है। इतना ही नहीं बजट के दौरान उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए भी एक अच्छी खबर सुनाई है।

कैंसर की मेडिसिन हुई सस्ती

आपको बता दें आज के बजट में वित्त मंत्री कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली 3 दवाओं की कस्टम ड्यूटी को घटा दिया है। जिससे ये दवाएं मरीजों को कम कीमत में उपलब्ध हो जायेंगी। वहीँ इससे इससे लाखों मरीजों को सीधा फायदा होगा।  इसके अलावा एक्सरे मशीन समेत कई मेडिकल उपकरणों पर भी छूट मिलेगी। ये लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।

पिछले बजट में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर जोर था

बता दें वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवां बजट पेश किया है। इस साल बजट मानसून सत्र में पेश हुआ है,  क्योंकि लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया था। इसके अलावा अंतरिम बजट में देश में ही सर्वाइकल वैक्सीन की रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए फंड देने की घोषणा की गई थी। लोगों को हेल्थ बजट से काफी उम्मीदें थीं, जिसमें से कई पहलुओं पर सरकार खरा उतरने में कामयाब रही है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *