नवजात शिशु के जन्म को लेकर कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो काफी हैरान करने वाले होते है। दरअसल हाल ही में कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक नवजात शिशु के जन्म ने डॉक्टरों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। यह नवजात शिशु 25 उंगलियों के साथ पैदा हुआ है, जिसमें हाथों में 13 और पैरों में 12 उंगलियां शामिल हैं। इस असामान्य शारीरिक विशेषता ने चिकित्सा समुदाय में भी चर्चा पैदा कर दी है। बता दें कि जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है उस अस्पताल का नाम सनशाइन अस्पताल है, जोकि एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है। कई लोग अस्पताल में बच्चे को देखने आ रहे हैं और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

नॉर्मल डिलीवरी से हुआ बच्चा

बता दें कि कोन्नर की भारती नाम की महिला ने सनशाइन अस्पताल में सामान्य प्रसव के माध्यम से इस बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टरों ने तुरंत देखा कि उसके हाथ और पैर सामान्य से अधिक उंगलियों के साथ थे। वहीं शिशु के दोनों पैरों में 12 उंगलियां और दोनों हाथों में 13 उंगलियां यानी कि एक हाथ में 7 और दूसरे हाथ में 6 उंगलियां थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शारीरिक डिस्टॉर्शन को मेडिकल भाषा में पॉलिडेक्टिली कहा जाता है, जो एक दुर्लभ अनुवांशिक स्थिति है जिसमें हाथ या पैर में अतिरिक्त उंगलियां होती हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह स्थिति असामान्य है, लेकिन इसका इलाज संभव है और बच्चे का भविष्य उज्ज्वल है।

सर्जरी के माध्यम से हो सकता है सही

बच्चे के माता-पिता इस असामान्य स्थिति को देखकर पहले तो हैरान थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है और यह सर्जरी के माध्यम से ठीक हो सकता है। बता दें कि इस प्रकार की शारीरिक विशेषता बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक समायोजन में बाधा बन सकती है, इसलिए इसका इलाज आवश्यक माना जाता है। वहीं बच्चे के जन्म के बाद परिवारजन में खुशी का माहौल बना हुआ है।

क्या होता है पॉलिडेक्टिली

पॉलिडेक्टिली एक ऐसी बीमारी है जो अनुवांशिक विकार के कारण होता है। इस बीमारी की वजह से शिशु हाथ या पैर में अतिरिक्त उंगलियां के साथ जन्म लेता है। वहीं इस बीमारी का इलाज भी संभव है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *