अकसर मानसून के मौसम में कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो सांप के काटने से जुड़ी होती है। वहीं इन दिनों लोगों के मन में डर बना रहता है कि कहीं किसी को सांप न काट लें। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको सांप के काटने के निशान से लेकर उसके बचाव से जुड़ी सभी चीजों का जानकारी होना चाहिए, ताकि समय रहते उस व्यक्ति की जान बचाई जा सके। ऐसे में एक डॉक्टर ने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
हाल ही में न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. विकास कुमार ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शहर किया है। जिसमें लिखा कि सांप के काटने पर क्या करें और क्या न करें। साथ ही उन्होंने जहरीले सांपों की पहचान करने का भी तरीका बताया है। वहीं इस जानकारी से बरसात के मौसम में सांप काटने से जाने वाली जान को बचाई जा सकती है। दरअसल भारत में सांपों की 250 प्रजातियां हैं, जिनमें से 4 सबसे अधिक जानलेवा सांप होते हैं। इन जानलेवा सांपों में कॉमन कोबरा (नाग ), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर नाम के सांप शामिल हैं।
सांप के काटने के लक्षण क्या हैं
आगर किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो उसमें उल्टी आना, शॉक लगना, अकड़न या कंपकंपी महसूस होना, एलर्जी होना, पलकों के गिरने के लक्षण नजर आते हैं। वहीं घाव के चारों ओर सूजन, जलन और लालिमा की समस्या हो सकती है। यही नहीं सांप के काटने के बाद स्किन का रंग बदलने लगता है, बहुत ज्यादा प्यास लगना, दस्त, बुखार, पेट दर्द ,सिरदर्द जी मिचलाना जैसी समस्या होने लगती है। कई मामलों में लकवा मारना, पल्स (नब्ज) तेज होना, मांसपेशियों का कमजोर होना और लो बीपी की भी समस्या देखी जा सकती है।
इस तरह से पहचाने सांप जरीला है या नहीं

बता दें कि जो जहरीले सांप होते हैं उनके शीर्ष बहुत बड़े यानी त्रिकोण आकार के होते हैं जबकि गैर जहरीले सांप का शीर्ष सामान्य होता हैI वहीं आमतौर पर 2 दांत के निशान जहरीले सांप के होते हैं और छोटे-छोटे बहुत सारे निशान गैर जहरीले सांप के होते हैं।
सांप के काटने पर क्या करें
तुरंत एंबुलेंस को कॉल करें
व्यक्ति को सांप से दूर ले जाएं
यदि घाव दिल के नीचे है तो व्यक्ति को लिटा दें
व्यक्ति को शांत और आरामपूर्वक से रखें
जहर को फैलने से रोकने के लिए जितना संभव हो सके व्यक्ति को स्थिर रखें
घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें
प्रभावित हिस्से से किसी भी गहने या टाइट कपड़े को हटा दें।
अगर सांप ने पैर पर काटा है तो जूतों को निकाल दें।
सांप के काटने के समय का ध्यान रखें
सांप के काटने के बाद क्या न करें
डॉक्टर से बिना पूछे कोई दवा व्यक्ति को न दें
अगर सांप ने व्यक्ति के दिल से ऊपर काटा है तो उस जगह पर चीरा न लगाएं
जहर को बाहर चूसने का प्रयास न करें
घाव पर ठंडे संपीड़न, बर्फका प्रयोग न करें
व्यक्ति को अल्कोहल या कैफीनयुक्त पेय न दें
पीड़ित को चलने न दें, उन्हें वाहन से ले कर जाएं
सांप को मारने या पकड़ने का प्रयास न करें
कोशिश करें कि आप सांप की तस्वीर ले
किसी भी पंप सक्शन डिवाइस का उपयोग न करें
सांप के काटने पर कैसे करें फर्स्ट ऐड
अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो आप काटे हुए हिस्से को साबुन और पानी से धोएं। साथ ही उस पर साफ या स्टाइल कपड़े से ड्रेसिंग कर सकते हैंI वहीं आप सांप काटने की जगह को ऊपर से बांध सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें ज्यादा जोर से बांधने पर पैर या हाथ की ब्लड सप्लाई रुक जाती है। जिस वजह से कई बार उस इंसान का पैर या हाथ काटने की भी नौबत आ जाती है।
