COVID-19 महामारी के दौरान से नए वेरिएंट्स का उभरना जारी है। हाल ही में विशेषज्ञों ने दो नए वेरिएंट्स FLiRT और LB.1 के लक्षणों के बारे में जानकारी साझा की है। इन वेरिएंट्स के लक्षणों को जानकर लोग सतर्क रह सकते हैं और आवश्यक कदम उठा सकते हैं। दरअसल कोविड-19 के नए वेरिएंट्स FLiRT और LB.1 के लक्षणों की जानकारी से लोग सतर्क रह सकते हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समय पर उचित कदम उठा सकते हैं। सतर्कता और सुरक्षा उपायों का पालन करके ही इस महामारी से निपटा जा सकता है और अपने और अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। ऐसे में चलिए इनके लक्षणों के बारे में जाने हैं।
FLiRT वेरिएंट के लक्षण
बुखार और ठंड लगना
गले में खराश होना
खांसी और सांस लेने में कठिनाई
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्दकी शिकायत होना
गंध और स्वाद का जाना
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना
LB.1 वेरिएंट के नजर आने वाले लक्षण
हल्का बुखार होना
नाक बहना और बंद होना
हल्की खांसी और गले में खराश की समस्या होना
सिरदर्द और मानसिक अस्वस्थता के लक्षण आना
कुछ मामलों में त्वचा पर चकत्ते और खुजली की समस्या होना
थकान और कमजोरी का अनुभव होना
जानिए विशेषज्ञों की सलाह
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत स्वास्थ्य सेवा केंद्र से संपर्क करें और टेस्ट करवाएं। संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण, मास्क पहनना, और सामाजिक दूरी बनाए रखना अभी भी सबसे प्रभावी उपाय हैं।
