गलेक्टोरिया एक सामान्य समस्या है जो कई महिलाओं को प्रभावित कर सकती है। दरअसल प्रेग्नेंसी के बिना भी महिलाओं में कभी-कभी स्तनों से मिल्क निकलने की समस्या होती है। वहीं इस समस्या को गलेक्टोरिया के नाम से जाना जाता है। बता दें कि महिलाओं में इस बीमारी के होने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी से पहले ब्रेस्ट मिल्क निकलने की समस्या होती है तो उसे इग्नोर करने की गलती न करें और उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किन कारणों से महिलाओं में गलेक्टोरिया की बीमारी हो सकती है।

इन वजहों से हो सकती है गलेक्टोरिया की समस्या

हॉर्मोनल का असंतुलन होना

असामान्य प्रोलैक्टिन स्तर (हार्मोन) स्तनों से मिल्क निकलने का कारण बन सकता है। यह असामान्य रूप से हार्मोनों में बदलाव की वजह से हो सकता है।

दवाइयों के सेवन से

कुछ दवाओं का उपयोग भी गलेक्टोरिया का कारण बन सकता है। अगर कोई महिला लंबे समय से अंटीप्सिकोटिक या एंटीडिप्रेसेंट दवाइयों का सेवन करती हैं तो इससे भी महिलाओं के ब्रेस्ट से दूध निकलने की समस्या हो सकती है।

शारीरिक अस्वस्थता

असामान्य हार्मोन उत्पादन, गर्भावस्था के दौरान, थायरॉइड, डायबिटीज या प्रोलैक्टिनोमा जैसी बीमारियों के कारण भी यह स्थिति हो सकती है।

इससे बचने के उपाय

डॉक्टर की सलाह लें

यदि आपको ब्रेस्ट से मिल्क निकलने की समस्या है तो सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श करें। डॉक्टर आपकी जांच करेंगे और सही निदान और उपचार प्रदान करेंगे।

उपचार कराएं

बता दें कि उपचार इस समस्या के कारणों के अनुसार निर्धारित होता है। यदि यह बीमारी हार्मोनल असंतुलन के कारण है तो डॉक्टर द्वारा बताए गए दवाओं का कोर्स पूरा करें।

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

डेली स्वस्थ और संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और तनाव को कम करने के लिए ध्यान दें। दरअसल हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से गलेक्टोरिया की समस्या से बचा जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *