मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का उपयोग स्वास्थ्य को सुधारने और नुकसान को कम करने का एक सामान्य तरीका माना जाता है, लेकिन एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि इनका अत्यधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर महिलाओं के बीच, जहां इसका प्रयोग बढ़ रहा है, वहां इससे मौत का खतरा भी बढ़ सकता है।

मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स क्या है

मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स विभिन्न विटामिन, खनिज तत्वों और अन्य पोषक तत्वों का संयोजन होते हैं जो आमतौर शरीर में पौषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इनका उपयोग विभिन्न कारणों से किया जाता है, जैसे कि योग्य आहार न लेने, व्यस्त जीवनशैली या फिर रोगी अवस्था में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए। हालांकि अधिकतम मात्रा में या अनगिनत सप्लीमेंट्स का उपयोग करने से नुकसान हो सकता है।

स्टडी में क्या पाया गया

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के स्टडी के मुताबिक महिलाओं में अत्यधिक मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का उपयोग करने से मौत का खतरा 4 फीसदी अधिक हो सकता है। यह अध्ययन विशेष रूप से उन महिलाओं को ध्यान में रखता है जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है, जो अपनी स्वास्थ्य की देखभाल में इस्तेमाल कर रही हैं।

स्टडी में क्या सुझाव दिए गए

वहीं शोधकर्ताओं ने इस बढ़ते हुए उपयोग को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने का सुझाव दिया है। वे यह भी कहते हैं कि सप्लीमेंट्स का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए और यह सिर्फ उन्हीं महिलाओं को सीमित होना चाहिए जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।

संतुलित आहार डाइट में शामिल करें

मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स के अनगिनत विकल्प उपलब्ध होते हैं, लेकिन हेल्दी रहने के लिए हमेशा अपने डाइट में संतुलित आहार शामिल करें। वहीं अगर आप किसी कारणवश मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, लेकिन आपको किसी तरह का संदेह है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें ताकि आपकी हेल्थ पर कोई नकारात्मक प्रभाव न हो।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *