जब मौसम सुहावना हो तो कुछ तीखा खाने का मन कर ही जाता है। वहीँ बहुत से लोग हद से ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं। इसमें बात अगर महिलाओं की करें तो वे सबसे आगे हैं। कहने का मतलब है कि महिलाओं में स्पाइसी खाने की क्रेविंग थोड़ी ज्यादा होती है।

तीखे की क्रेविंग सेहत के लिए ठीक नहीं

बता दें कि महिलाओं को चटपटा खाना खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन अगर आपको तीखे खाने की क्रेविंग बढ़ती जा रही है तो यह हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ये आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।  अगर आपको भी बहुत ज्यादा मसालेदार या तीखा खाना पसंद है तो इस आदत को समय रहते बदल लें।

तीखा शरीर के तापमान को बढ़ाता है

एक्सपर्ट के मुताबिक चटपटा खाने की इच्छा शरीर में कई तरह के बदलावों की तरफ इशारा करती है। जब आपके शरीर का तापमान ज्यादा होने लगता है, तब आपको चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती है। चटपटा भोजन शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। तीखा भोजन करने के बाद शरीर से पसीना निकलता है, जो शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। वहीँ अगर आपके शरीर का बॉडी मास इंडेक्स यानी वजन ज्यादा है तो भी आपको चटपटा खाने की क्रेविंग हो सकती है। इसके अलावा, ज्यादा समय तक टेंशन और तनाव लेने के कारण भी महिलाओं को चटपटा खाने की क्रेविंग होती है।

तीखे खाने में होता है कैप्साइसिन

एक्सपर्ट कहते हैं कि तीखे खाने में पाया जाने वाला कैप्साइसिन तनाव के दौरान राहत देने का कम करता है। इसके अलावा, अगर आपको लगातार चटपटा खाने की क्रेविंग बढ़ती जा रही है, तो ये शरीर में कई बिअरियों के होने की तरफ इशारा करती है। ऐसे में अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान दें। कोई भी समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखा लें।

प्रेग्नेंसी भी कारण

बता दें  प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को चटपटा खाने का मन करता है। 635 महिलाओं पर की गई रिसर्च के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को चॉकलेट, आईसक्रीम और डेजर्ट खाने की इच्छा हुई। इसके अलावा, इसी स्टडी में 3.3 फीसदी महिलाओं करी, मसालेदार खाना और मिर्ची जैसी चीजें खाने की क्रेविंग हुई। प्रेग्नेंसी के दौरान फूड क्रेविंग के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी तो नहीं है। लेकिन रिसचर्स का मानना है कि इसके पीछे महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलाव, पोषक तत्वों की कमी और स्पाइसी फूड्स में मौजूद इंग्रिडिएंट्स वजह हो सकती है।

पेट में कीड़े होने पर तीखा खाने का मन

बता दें स्पाइसी फूड की क्रेविंग तब भी होती है जब आपके पेट में कीड़े हों।

हार्ट बर्न की दिक्कत हो सकती है

ज्यादा तीखा खाना हमारे पेट के लिए सही नहीं होता है। इससे पेट खराब होने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, आंतों पर भी तेज मिर्ची का असर देखने को मिल सकता है। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से हार्टबर्न की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे मुंह में छाले तक पड़ सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट के मुताबिक आप संतुलित आहार के साथ-साथ मसालेदार भोजन का मजा ले सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों को सावधानी बरतने और उनके सेवन को सीमित करने की आवश्यकता हो सकती है। मसालेदार भोजन आमतौर पर गर्भवती लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, अगर आपको सीने में जलन या अपच के लक्षण महसूस होते हैं तो आप किसी भी तरह के मसालेदार खाने से दूरी बना लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *