वैसे तो पुरुषों के अंडकोष यानी टेस्टिस में दर्द की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें टेस्टिस में चोट लगना या एसटीआई से जुड़ी किसी तरह का इन्फेक्शन आदि शामिल है। यह समस्या पुरुषों में आम है और कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में अगर किसी के टेस्टिस में दर्द या किसी तरह की समस्या होती है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए, क्योंकि इससे पुरुषों के डेली रूटीन पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। वहीं आप कुछ टिप्स की मदद से टेस्टिस में हो रहे दर्द को कम कर सकते हैं।

क्या होता है अंडकोष

अंडकोष यानी टेस्टिस पुरुषों में पायी जाने वाली एक थैली है। अंडकोष की थैली के अंदर दो अंडकोष होते हैं, जो लाखों छोटे-छोटे शुक्राणु कोशिकाएं पैदा करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा ये टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन भी बनाते हैं, एक हार्मोन जिसके कारण पुरुषों में शुक्राणु पैदा होता है।

अंडकोष के दर्द को कम करने के लिए इन उपायों को करने फॉलो

आराम और शांति

अगर किसी पुरुष के अंडकोष में दर्द की समस्या है तो उन्हें शांति से आराम करना चाहिए। दरअसल बहुत ज्यादा  दबाव वाली गतिविशियों को करने से आपकी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में आप ज्यादा दबाव वाली गतिविधियों से बचें और अपने शरीर को आराम दें। साथ ही लम्बे समय तक खड़े रहने से भी बचें

ठंडा पैक का यूज करें

अंडकोष पर ठंडा पैक लगाना फफूंदी, सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है और अंडकोष के आसपास के भाग को ठंडा रखने से असहनीयता में राहत मिलती है।

हेल्दी डाइट फॉलो करें

स्वस्थ आहार खाना और प्रतिदिन पानी की सही मात्रा पीना अंडकोषों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही आप समय-समय पर योग और व्यायाम करें। इससे अंडकोषों की सेहत बनी रहती है।

हाइजीन का ध्यान रखें

अंडकोष के दर्द को कम करने के लिए हाइजीन का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपके अंडकोष में किसी तरह की इन्फेक्शन की वजह से दर्द हो रहा है तो इससे आपकी प्रॉब्लम कम हो सकती है।

इन उपायों का पालन करने से अंडकोष के दर्द और सूजन में सुधार हो सकती है। हालांकि, अगर समस्या गंभीर हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो व्यक्तिगत चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। वे आपकी जांच करेंगे और सही इलाज प्रदान करेंगे, ताकि आपकी स्वास्थ्य समस्या जल्दी से सुलझ सके।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *