हाल ही में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले में तेजी से हैजे यानी कॉलरा के मामले बढ़ने की खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट हॉस्टल में हैजा फैल गया है। जानकारी के मुताबिक यह हॉस्टल राजधानी के नेय्याट्टिनकारा इलाके में स्थित है। बता दें कि हैजा की वजह से केरल में एक व्यक्ति की जान चली गई है, और एक 10 साल के बच्चे में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। वहीं जिस शख्स की हैजा से जान गई है उसका नाम अनु है और वह 26 साल का था। हालांकि हैजे के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट ने वहां के लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी कर दिए है।
रोकथाम के लिए क्या निर्देश जारी किये
केरल राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि नेय्याट्टिनकरा क्षेत्र के एक हॉस्टल में कुछ लोगों में हैजा के लक्षण नजर आयें हैं जिनकी जांच के लिए अस्पताल में इंतेजाम किया गया है। वहीं लोगों में इस बीमारी के रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठायें गए हैं। साथ ही इस बीमारी के फैलने की वजह पता लगाने के लिए पानी के नमूने और अन्य प्रकार के सैम्पल्स जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
क्या होता है हैजा

हैजा एक तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जो गंदे पानी में मौजूद गंदे बैक्टेरिया की वजह से पनपते हैं। वहीं जब लोग दूषित पानी पीते या दूषित खाना खाते हैं तो इस बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। बता दें कि एशियाई देशों, लैटिन अमेरिका और कुछ अफ्रीकी देशों में हर साल हैजा के बढ़ते मामले देखे जा सकते हैं।
क्या है हैजा के लक्षण
चिड़चिड़ापन आना
थकान महसूस होना
आंखों का अंदर की और धसना
मुंह का ड्राइ होना
अत्यधिक प्यास लगना
स्किन ड्राइ होना और सिकुड़ना
पेशाब नहीं आना या कम होना
लो ब्लड प्रेशर
अनियमित हार्ट बीट
जानिए हैजा से बचने के उपाय
पानी को गर्म के ही पिये
खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं
कच्चा खाना खाने से बचें
अच्छे से पक्का कर खाना खाएं
दूषित खाद्य या पेय पदार्थ से बचें अपने घर में या घर के आसपास
