यूं तो मेडिकल की दुनिया में अब काफी चमत्कार होते रहते हैं। वहीँ कुछ चीजें ऐसी हो जाती हिन् जो हैरानी में डाल देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार में जहाँ एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। आपको बता दें बिहार के किशनगंज में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को जन्म दिया।

नार्मल डिलीवरी हुए बच्चे

पंच बछियों को जन्म देने वाली महिला का नाम ताहिरा बेगम है। दरअसल, यह पूरा मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम का बताया जा रहा है। यहां शनिवार की रात एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म देकर सबको हैरत में डाल दिया। सभी बच्चियों का वजन महज एक किलोग्राम है।  वहीँ सभी स्वस्थ हैं। नर्सिंग होम की डॉक्टर ने महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवाई है जिससे एक-एक कर पांच बच्चियों का जन्म हुआ।

डॉक्टर ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं

महिला के मुताबिक जब वो दो महीने की गर्भवती थी तब उसे पता चला था कि उसके गर्भ में चार शिशु हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि उनकी संख्या पांच है। इसके बाद वो महिला डर गयी थी, लेकिन ने उसे आश्वासन दिया कि डरने की बात नहीं

स्टाफ भी है हैरान

पांच बच्चियों को जन्म देने वाली महिला ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जाल मिलिक गांव की रहने वाली है। एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ भी हैरान हो गए। वहीँ आपको ये भी बता दें 27 साल की ताहिरा बेगम को तीन साल का एक बेटा पहले से है। वो एक और संतान चाह रही थीं। उनकी इच्छा थी कि एक बेटी हो जाए तो बहुत अच्छा होगा। मगर, उनके एक साथ पांच बेटियां हो गईं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *