क्या आप भी अपने घर में पालतू जानवर पाल रखे हैं अगर हां तो आप उनका खास ध्यान रखें। दरअसल हाल ही में ब्रिटेन में पालतू जानवरों में एक रहस्यमय बीमारी तेजी फैल रही है जो त्वचा के घाव से शुरू होती है और किडनी पर भी हमला कर सकती है। वहीं इस बीमारी को अलबामा सड़ांध के नाम से जाना जाता है। गौरतलब की बात यह है कि इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है।

डॉगस एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह बीमारी कुत्तों में संक्रमण से नहीं फैलता है लेकिन कुछ बातों का ध्यान ना रखने पर कहीं भी किसी भी पालतू कुत्ते को आसानी से हो सकती है। साथ ही वो बताते हैं कि बीते कुछ महीने में अलबामा सड़ांध के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे डॉगस का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं यह रहस्यमय बीमारी कौन सी है और इसके लक्षण क्या हैं।

क्या है अलबामा सड़ांध

अलबामा सड़ांध एक संभावित घातक बीमारी है जिसे त्वचीय और गुर्दे ग्लोमेरुलर वास्कुलोपैथी (सीआरजीवी) के रूप में जाना जाता है। इसे अलबामा रोट के रूप में संदर्भित करने का कारण यह है कि यह बीमारी पहली बार 1980 के दशक में अमेरिका के अलबामा में एक डॉग रेसिंग पार्क में रिपोर्ट की गई थी।

दरअसल यह रोग कुत्तों को प्रभावित करता है और त्वचा और गुर्दे में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे त्वचा पर घाव होने के साथ-साथ किडनी भी खराब हो जाती है। वहीं अभी तक इस बीमारी का सटीक कारण अज्ञात है और शोध जारी है।

क्या है इस बीमारी के लक्षण

स्किन पर सूजन या लाल धब्बे होना

जरूरत से ज्यादा पानी पीना

कुत्तों को भूख न लगना

उल्टी और दस्त की समस्या होना

ध्यान रखें कि कुत्ते को कहां घुमाते हैं

कुत्तों को इस बीमारी से ऐसे बचाएं

कुत्ते को गीले, आर्द्र और कीचड़ भरे वातावरण में घुमाने से बचें

पालतू जानवर की प्रतिदिन जांच करवाएं

अपने कुत्ते का व्यवहार देखें कहीं कुछ उनमें बदलाव तो नहीं

अगर कुत्ते में किसी तरह के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *