कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों में खौफ पैदा हो जाता है। लेकिन आज साइंस इतनी आगे बढ़ गई है कि समय रहते इसका इलाज करके इस बीमारी से बचा जा सकता है। जी हां हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कैंसर से जंग जीत ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पत्नी की सेहत के बारे में बताते हुए लिखते है कि “70 टांके हटा दिए गए हैं और घाव ठीक हो रहा है। साथ ही वो बताते हैं कि 2.5 इंच का शरीर का एक हिस्सा है जिसमें हर दिन ड्रेसिंग की आवश्यकता होती है”।
2 सप्ताह के भीतर पूरी तरह से ठीक होने की संभावना
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के हेल्थ को लेकर आगे बताते हैं कि “मेरी पत्नी की रोजाना ड्रेसिंग डॉ. मनप्रीत थिंड की देखरेख में होती है। वहीं जरूरी विकिरण चिकित्सा की शुरुआत करने के लिए पहले घाव के पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार है। वे उम्मीद करते हैं कि विकिरण उपचार शुरू होने के 2 सप्ताह के भीतर उनकी पत्नी पूरी तरह से ठीक हो जाएं”।
सिद्धू की पत्नी को था ब्रेस्ट कैंसर
बता दें कि सिद्धू की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। वहीं इस बीमारी की जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने दी थी। हालांकि उन्होंने इस बीमारी से लड़ने में अपनी पत्नी का पूरी तरह से साथ दिया और कैंसर से जंग जीतने में हर तरीके से मदद की। ऐसे में आइए जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर क्या है और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज यानि सर्जरी के बाद टांके खुलते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले जानते हैं क्या है ब्रेस्ट कैंसर
स्तन कैंसर एक ऐसी स्थिति है जब कुछ जीनों में परिवर्तन के कारण स्तन कोशिकाएं विभाजित होती हैं और अनियंत्रित रूप से बढ़ने और फैलने लगती हैं। आम तौर पर, स्तन के दूध उत्पादक ग्रंथियों (लोब्यूल) या पथ (नलिकाओं) में कैंसर बनता है जो ग्रंथियों से निप्पल तक दूध पहुंचाता है। फैटी या स्तन के रेशेदार संयोजी ऊतक कैंसर कोशिकाओं के लिए हॉटस्पॉट भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में कैंसर कोशिकाएं आपकी बाहों के नीचे लिम्फ नोड्स तक पहुंच सकती हैं और शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैल सकती हैं।
ब्रेस्ट कैंसर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण
ब्रेस्ट में कठोर ‘गांठ’ महसूस होना
निप्पल से गंदे खून जैसा तरल पदार्थ निकलना
ब्रेस्ट के आकार में परिवर्तन होना
अंडरआर्म में गांठ या सूजन आना
निप्पल का लाल होना
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए इन टिप्स को फॉलो करें
वजन को मेंटेन रखें
शराब या स्मोकिंग करने से बचें
नियमित एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टीविटी जरूर करें
अपने लाइफस्टाइल में योग और मेडिटेशन को प्राथमिकता दें
अपनी डाइट को भी संतुलित रखें
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए रोज 8 से 10 ग्लास पानी पीएं
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें
टांके खुलने के बाद इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आपकी सफल ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हो गई है और डॉक्टर आपके टांके खोलते हैं तो इसके बाद आपको अपने घाव का खास ध्यान रखने की जरूरत हैं। दरअसल सही से ध्यान न रखने से आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं ऐसे में आप टांके खुलने के बाद इन बातों को ध्यान में रखकर जल्दी रिकवर कर सकती हैं जैसे कि
कई बार टांके खुलने पर पेशेंट को सूजन की प्रॉब्लम होती है ऐसे में आप बर्फ की सिकाईं कर सकते हैं
टांके वाली जगह पर किसी भी तरह के कॉस्मेटिक का इस्तेमाल न करें
भारी सामान उठाने से बचें
संतुलित डाइट लें
टांके वाली जगहों पर डॉक्टर से सलाह ले कर ही क्रीम लगाएं
