आज कल के लाइफस्टाइल में हर कोई सुन्दर और आकर्षित दिखना चाहता है। ऐसे में इसके लिए महिलाएं कुछ भी करने के लिए रेडी रहती हैं। वहीँ अगर फेस पर बालों की बात करें तो उसके लिए महिलाएं हमेशा से aware हैं। उसको हटाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट मार्किट में उपलब्ध है। ऐसे में बात अगर लेज़र ट्रीटमेंट की करी जाये तो ये एक अच्छा आप्शन हो सकता है। बता दें कि पहले जहां महिलाएं अपने फेस के बालों को हटाने के लिए दर्दनाक वैक्सिंग तक का सहारा लेती  थी, वहीँ अब महिलाएं लेज़र ट्रीटमेंट लेती हैं। इसके बारे में हमें बताया जालंधर के स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर तरुणवीर सिंह ने। दरअसल हाल ही में उनके क्लिनिक में लेज़र स्किन रिडक्शन ट्रीटमेंट शुरू किया गया है।

लांच हुई लेज़र स्किन रिडक्शन मशीन

डॉ. तरुण ने बताया कि उनके मॉडल टाउन स्थित Dr. Kumar’s S-Thetics Skin & Dental Clinic में इस मशीन को लांच किया गया है। अब कोई भी यहाँ आ कर अपना हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट ले सकता है। वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि ट्रीटमेंट के लिए पहले पेशेंट को अच्छे से देखा जाता है।

काफी आसन होता है इससे बालों को हटाना

डॉ. तरुण ने बतया कि इस मशीन के जरिये फेस के बालों को हटाना काफी आसान होता है। इस मशीन में महिला के फेस पर लेजर लाइट का यूज़ किया जाता है। इसका असर काफी अच्छा होता है। वहीँ ये ट्रीटमेंट सभी प्रकार की त्वचा पर काम करता है। इसका किसी तरह का कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

डॉ. तरुण ने बताया कि लेजर हेयर रिमूवल का सेशन लेने के बाद आपको कुछ चीजों से बचना चाहिए। दरअसल, लेज़र लाइट से निकलने वाली गर्मी आपकी त्वचा में 24 घंटे तक रहती है और इसलिए किसी भी तरह के गर्म वातावरण से बचने की सलाह दी जाती हैं। भले ही वह सनलाइट में अधिक देर तक रहना हो या फिर हॉट शॉवर लेना या फिर जिम में पसीना बहाना।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *