एक तरफ जहां मानसून का मौसम लोगों के लिए काफी सुहाना होता है, वहीं दूसरी तरफ यह मौसम अपने साथ कई संक्रामक बीमारियों को अपने साथ लेकर आता है। ऐसे में मुंबई शहर अपने उमस भरे मौसम और मानसून के बादलों के लिए काफी फेमस है, लेकिन इस मौसम में फ्लू जैसे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाल ही में यहां पर फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लोकल हेल्थ ऑफिसर ने चेतावनी जारी किया है और फ्लू के लक्षणों के बारे में जानकारी दी है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या होता है फ्लू
फ्लू एक वायरल संक्रामक बीमारी है जो आमतौर पर नजला, खांसी, बुखार, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षणों के साथ आती है। मुंबई में जोरदार मानसून के दौरान ये लक्षण अधिकतम तेजी से फैल रहे हैं, क्योंकि ठंडी हवाओं और बरसाती बादलों के बीच बीमारी का प्रसार बढ़ जाता है। इस समय में ज्यादातर लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे वे इस वायरस से आसानी से संक्रमित हो सकते हैं।
फ्लू के सामान्य लक्षणों में शामिल हो सकते हैं
बुखार आना
सुखी खांसी होना
बलगम की समस्या होना
नाक से पानी आना
अचानक थकान का अनुभव होना
शरीर में दर्द होना
कमर में बहुत ज्यादा पेन होना
उल्टी और मतली की परेशानी होना
कैसे करें फ्लू का उपचार
बता दें कि फ्लू का इलाज आमतौर पर घरेलू उपचार और आराम के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं आप गर्म पानी पिएं, विश्राम करें और बहुत सारे तरल पदार्थ का सेवन करें। हालांकि इलाज के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए संतुलित डाइट लें।
फ्लू से बचाव के लिए बरते सावधानियां
वहीं आप फ्लू से बचाव के लिए हैजा को बढ़ाने वाले स्थितियों से दूर रहें, मास्क पहने, हाथ धोएं और बार-बार साफ-सफाई का ध्यान रख कर भी फ्लू से बचा जा सकता है। साथ ही लोकल हेल्थ ऑफिसियल द्वारा जारी की गई चेतावनियों को समझे और उनका पालन करें।
