Rattan tata इन्हें कौन नहीं जानता। ये टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन हैं। लेकिन बता दें जितने बड़े ये बिजनेसमैन हैं,उससे भी ज्यादा ये परोपकारी हैं। इन्हें कुत्तों से बहुत ही लगाव है। बता दे कि टाटा ट्रस्ट ने बेजुबानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुंबई में एक छोटा पशु अस्पताल भी बनाया है। ऐसे में उसी अस्पताल में एडमिट एक 7 महीने के कुत्ते के लिए रतन टाटा ने मुंबई के लोगों के से मदद की गुहार अपने सोशल मीडिया पर की थी। जिसका उन्हें काफी लाभ मिला और इस मासूम, बेजुबान कुत्ते की जान बच पायी।
एक बीमार कुत्ते के लिए मांगी मदद
पोस्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C8r29AEyHfR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
दरअसल रतन टाटा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कुत्ते की फोटो के साथ पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मदद मांगते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मुझे आपकी मदद चाहिए। हमारे पशु अस्पताल के इस 7 महीने के कुत्ते को टिक बुखार और जानलेवा एनीमिया है और यह जारी है। इसे लिए ब्लड की इमरजेंसी जरूरत है।
साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि हमें मुंबई में एक कुत्ते के रक्तदाता की तत्काल आवश्यकता है
कुत्ता दाता पात्रता मानदंड
चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ और 1 से 8 वर्ष की आयु के बीच
वजन लगभग 25 किलो या उससे अधिक
पूरी तरह से टीका लगाया गया और कृमि मुक्त किया गया
किसी हालिया बड़ी बीमारी से मुक्त
कम से कम पिछले 6 महीनों में किलनी और पिस्सू से मुक्त और कोई भी इतिहास वाला किलनी बुखार नहीं
अब ऐसे में इस पोस्ट के शेयर होते ही ब्लड डोनर की लाईने लग गयी
अरबपति रतन टाटा से संबंधित मदद मांगने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट इतनी वायरल हो गई कि कुछ ही समय में, मुंबई में कुत्ते के मालिक टाटा के स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल में 7 महीने के कुत्ते को रक्त दान करने के लिए कतार में लग गए। इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टर ने रक्तदान के लिए लाए गए सभी नस्ल के कुत्तों की जांच की और पीड़ित का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।
रतन टाटा ने सभी का मदद के लिए धन्यवाद किया
पोस्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C8tbOjwS2Cd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
गुरुवार को रतन टाटा ने एक और इंस्टा पोस्ट कर मुंबई के लोगों और पीड़िता को रक्तदान करने वाले कुत्तों को धन्यवाद दिया। अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं मुंबई के लोगों और कैस्पर, लियो, स्कूबी, रोनी और इवान को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने संकट में एक मरीज के लिए रक्तदान किया। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’
