जब कोई महिला मां बनती है, तो वे अपने बच्चे को दूध पिलाती है। जो बच्चे को कई तरह की बिमारियों से लड़ने में मदद करता है। मां का बच्चे को दूध पिलाना ही ब्रैस्ट फीडिंग होता है। वहीँ बता दें बहुत सी माएं बच्चे को 15 से 20 मिनट दूध पिलाकर छोड़ देती हैं। उन्हें ऐसा लगता है इससे बच्चे का पेट भर जाता है और वह अच्छा महसूस करते हैं। वहीँ ब्रेस्टफीड करवाने वाली माओं की शिकायत रहती है उनके बच्चे का वजन ब्रेस्ट फीडिंग करने के बावजूद नहीं बढ़  रहा है। अगर आपको भी इस बात की शिकायत है तो इसकी वजह फोरमिल्क हो सकती है। दरअसल, ब्रेस्टमिल्क में आमतौर पर दो कॉम्पोनेंट होते हैं – फोरमिल्क और हाइंडमिल्क। ब्रेस्टफीडिंग की शुरुआत में जो दूध बाहर आता है, उसे फोरमिल्क कहते हैं और जो दूध अंत में आता है, उसे हाइंडमिल्क कहते हैं। तो चलिए इसके बारे जानते हैं।

फोरमिल्क और हाइंडमिल्क में क्या अंतर है

दरअसल ब्रेस्टफीडिंग के एक सेशन में शुरुआत में बच्चे को जो दूध मिलता है, उसे फोरमिल्क कहते हैं। इसमें पानी का कंटेंट ज्यादा होता है, इसका वॉल्यूम अधिक होता है, पर फैट की मात्र कम होती है। ब्रेस्टफीडिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ती जाती है, ब्रेस्ट मिल्क में फैटी कंटेंट धीरे-धीरे बढ़ता है और उसका वॉल्यूम घटता जाता है। ब्रेस्टफीडिंग सेशन के आखिरी समय में दूध का वॉल्यूम कम होने लगता है। लेकिन फैट की मात्रा बढ़ जाती है और उसे हाइंडमिल्क कहते हैं। अगर आप फोरमिल्क और हाइंडमिल्क के बीच के अंतर को समझना चाहती हैं, तो इन दोनों के बीच का मुख्य अंतर होता है, दूध में मौजूद फैट की मात्रा। 

आपको बता दें ब्रेस्टफीडिंग सेशन जैसे-जैसे बढ़ता जाता है, दूध में फैट की मात्रा भी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। जब ब्रेस्ट में दूध का प्रोडक्शन होता है, तब ब्रेस्ट मिल्क में मौजूद फ्लैट ग्लोबल्स एक दूसरे से और अल्वेओली वाल्स से चिपक जाते हैं, जहां दूध बनता है। दूध ब्रेस्ट में इकट्ठा हो जाता है और निप्पल के माध्यम से धीरे-धीरे बाहर निकलता है और ब्रेस्टफीडिंग सेशन के बीच-बीच में फैट कंटेंट पीछे रह जाता है।

क्या फोरमिल्क का ओवरडोज हो सकता है

जब ब्रेस्ट में दूध की मात्रा अधिक हो जाती है तो बच्चा उस दूध को आराम से पी नहीं पाटा है। वहीँ जब इसकी  सप्लाई समय के साथ धीरे-धीरे कम होती जाती है, तो बच्चे की वास्तविक जरूरत के साथ तालमेल ठीक से नहीं बैठ पाता है। कुछ बच्चों को फोरमिल्क का ओवरडोज मिल सकता है, जिसमें लैक्टोज अधिक होता है।

इसे फोरमिल्क-हाइंडमिल्क इंबैलेंस या असंतुलन कहा जाता है। अगर आपकी मिल्क सप्लाई स्वस्थ है, लेकिन बच्चे की फीडिंग पूरी होने से पहले ही, आप उसे ब्रेस्ट से दूर कर देती हैं या एक ब्रेस्ट छोड़कर दूसरे से दूध देना शुरू कर देती हैं, तो भी बच्चे में फोरमिल्क-हाइंडमिल्क इंबैलेंस हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *