बीते कुछ सालों में कर्नाटक के राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थपना किया है। जिसके बाद अब राज्य की सबसे पुरानी सरकारी मेडिकल कॉलेज कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान (KIMS) ने अपने पुराने नाम से जाने जाने का ऐलान किया है। हालांकि इसके साथ आरआइ (रिसर्च इंस्टीट्यूट) का टैग भी जुड़ेगा।

वहीं यह नामांकन वेबसाइट के माध्यम से किया गया है और संस्था के अधिकारियों ने इस निर्णय की पुष्टि की है। बता दें कि नाम बदलने के बाद इसे कर्नाटक मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान (केएमसी-आरआई) के नाम से जाना जाएगा। वहीं इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो महीने लग सकते हैं।

KIMS को क्यों पुराने नाम से बदला जा रहा है

केआइएमएस के निदेशक डॉ. एस. एफ. कम्मार के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने के बाद,अब केआइएमएस का नाम बदलने का ऐलान किया गया है। दरअसल इसे लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन पैदा हो रही है क्योंकि कोप्पल, कारवार और कलबुर्गी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का संक्षिप्त नाम भी केआइएमएस था। ऐसे इस कन्फ्यूजन को खत्म करने के लिए केआइएमएस की तरफ से राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें संस्थान का नाम हुबली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रखने का सुझाव दिया गया था।

लेकिन अधिकारियों ने बेंगलूरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के मामले की तरह आरआइ के साथ पुराने नाम केएमसी को बरकरार रखने की मांग किया। जिस वजह से सरकार ने भी पुराना नाम रखने की मंजूरी दे दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरे राज्य में एकमात्र सरकारी चिकित्सा संस्थान है जिसमें राज्य, कर्नाटक का नाम शामिल है। ऐसे में इंस्टीट्यूट के संस्थापकों ने इसे हुबली मेडिकल कॉलेज रखने की बजाये कर्नाटक मेडिकल कॉलेज (केएमसी) रखना सही लगा।

हेल्थ सेवाओं और सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध

बता दें कि केएमसी का नाम स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसे उच्च गुणवत्ता और सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए पहचाना जाता है। यह एक विश्वसनीय संस्था है जो विभिन्न स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। यही नहीं केएमसी का नामांकन उसके प्रतिष्ठित इतिहास को दर्शाता है, जिसमें इसकी व्यापक सेवाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान में उन्नत विकास शामिल है।

इस नामांकन से, संस्था अपनी भविष्य की दिशा में एक नया मार्ग चुनती है जो उसके लीडिंग रोल और सेवाओं को मजबूती देने के लिए तैयार है। यह नामांकन भारतीय समाज में भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे लोगों को विश्वास की भरमार मिलती है कि उन्हें उच्चतम मानकों और सेवाओं का लाभ मिलेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *