मौजूदा समय में लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से अधिकांश लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की शिकायत होती है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला मोम जैसा पदार्थ होता है, जोकि बॉडी को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन जब इसका लेवल शरीर में हाई हो जाता है तो इससे कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
दरअसल हाल ही में विश्व हृदय संघ (World Heart Federation) की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं दुनिया भर में गंभीर स्थितियों का कारण बन रही हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, हर साल लगभग 4.4 मिलियन लोगों की मौत हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हो रही है, जो कि दुनिया भर में हो रही कुल मौतों का लगभग 7.8% है।
WHF के रिपोर्ट में क्या पाया गया
बता दें कि WHF की रिपोर्ट ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाली मौतों का आंकड़ा विशेषकर उन देशों में बढ़ता है जहां व्यापक आहार और जीवनशैली की बदलती रुचि के कारण यह समस्या अधिक होती है। इसी के साथ, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अधिक लोगों के अभाव में उच्च कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं की पहुंच भी एक मुद्दा बन रही है। इस रिपोर्ट में कई अध्ययनों के आधार पर साबित किया गया है कि अधिक मात्रा में लिपिड्स यानी वसा के पदार्थ या कोलेस्ट्रॉल की मौजूदगी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। यही नहीं हाई कोलेस्ट्रॉल अनेक दिल संबंधी बीमारियों का मुख्य कारण भी बनता है।
WHF ने दिल की बीमारियों को लेकर दिया चेतावनी
WHF के मुताबिक अधिकतम वसा या कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना विभिन्न दिल संबंधी रोगों जैसे कि दिल की बीमारी, दिल का दौरा, और अस्थमा के विकास के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसके अतिरिक्त, रिपोर्ट में बताया गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दिल की रक्षा को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे दिल में सूजन की समस्या हो कसती है।
WHF ने बताया इससे ऐसे बचें
विश्व हृदय संघ के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए सख्त निर्देश अपनाना आवश्यक है। ये निर्देश उच्च फैट और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचने, नियमित व्यायाम करने, और नियमित चेकअप करवाने के बारे में बताते हैं। इन सभी टिप्स को फॉलो करने से अधिकतम लाभ हासिल किया जा सकता है और दिल संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।
